Date: 26/11/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
दुबई नौकरी के नाम पर युवक से लाखों की ठगी, एयरपोर्ट पर फिर क्या हुआ
12/7/2025 1:03:45 PM IST
7671
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के सोनपुर थाना इलाके का रहने वाला एक युवक ठगी का शिकार हो गया, जिससे कुछ लोगों ने 2 लाख से ज्यादा रुपये ठग लिए. उन्होंने युवक को दुबई में नौकरी लगवाने और अच्छी कमाई का लालच दिया और 2,54,000 रुपये ठग लिए. इसके बाद पीड़ित ने थाने में पहुंचकर चारों ठगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और आपबीती बताई।
जानकारी के मुताबिक सोनपुर थाना इलाके के रहने वाले फरमान ने शिकायत में बताया कि 2022 में बदायूं जिले के रहने वाला मुनीर अपने भाई जफर, फरहान और मोहन उसके गांव में आकर गौस मोहम्मद के घर पर रुके थे. इस दौरान आरोपियों ने उससे जान पहचान बना ली. आरोपियों ने फरमान और उसके चचेरे भाई आसिफ अली को दुबई भेजने के लिए 6 लाख रुपये मांगे. इसके साथ ही फरहान ने शिकायत में बताया कि 15 जुलाई 2023 को जफर ने 40000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए, जिसके बाद 11 नवंबर 2023 तक टिकट और वीजा दिलाने के लिए 2,54000 ले लिए गए।
नकली टिकट और वीजा बनाकर की धोखाधड़ी
आरोपियों ने पीड़ित को दुबई का एक टिकट भी दिया था. वह अपने चचेरे भाई के साथ टिकट लेकर जब दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा. फिर टिकट और वीजा एयरपोर्ट पर सत्यापन के लिए दिया गया तो पता चला कि दोनों चीज फर्जी हैं. दोनों भाई वापस आ गए और उन्होंने आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी देने लगे. अब पुलिस ने इस पूरे मामले में केस दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है. मुरादाबाद पुलिस के अनुसार मामले में जांच की जा रही है जो भी तथ्य जांच में सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी.
मुरादाबाद मंडल में आए दिन इस तरह ठगी के मामले सामने आ रहे हैं, जहां पर एक विदेश में अच्छी नौकरी दिलाने के नाम पर भोले भाले नौजवानों से लाखों रुपए की धोखाधड़ी की जा रही है. कुछ दिन पहले भी इस तरीके के कई मामले मुरादाबाद मंडल के थानों में दर्ज किए गए हैं. मुरादाबाद पुलिस ऐसे लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में ला रही है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
कोयलांचल का दर्द रंगों में उतरा, छात्रों की पेंटिंग ने दिखाई खनन और प्रदूषण की हकीकत!
#
जमीन है लेकिन पानी नहीं! 120 सबर परिवारों की आजीविका पर संकट!
#
75 साल की उम्र में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने, अब योगी आदित्यनाथ को मिलना चाहिए मौका: नारायण गिरी महाराज
#
अब डिजिटल और सुरक्षित होंगे पुलिस के पुराने रिकॉर्ड, धनबाद में बना आधुनिक रिकॉर्ड रूम!
#
24 घंटे तक दलदल में फंसे रहे बुजुर्ग, गोताखोरों ने मौत के मुंह से सुरक्षित निकाला!
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
एक सप्ताह से लापता शुभम साव का वाटरफॉल के पास पत्थरों के बीच मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम,रो-रोकर बुरा हाल !....
#
गुजरात में पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना, बोले कुछ लोगों को देश का विकास पसंद नहीं ...
#
तीसरी बार बहा झिलिया डायवर्सन, निरीक्षण करने पहुंचे कार्यपालक अभियंता; एक माह में पुल चालू करने का आश्वासन
#
12 महीने से वेतन बकाया, हड़ताली स्वास्थ्य कर्मियों ने श्रम आयुक्त कार्यालय घेरा ।
#
झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा : उपायुक्त तथा उप विकास आयुक्त ने सदर अस्पताल में टीबी मरीजों के बीच किया पोषण पोटली का वितरण