Date: 03/03/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
घर के बाहर फायरिंग, फरार बदमाशों ने सोशल मीडिया पर पुलिस को दी चुनौती
12/8/2025 2:18:22 PM IST
7444
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में लॉरेंस बिश्नोई स्टाइल में जैकेट पहन अवैध हथियार से फायरिंग करके दहशत फैलाने का मामला सामने आया है. बताया गया है कि शराब के लिए पैसे नहीं देने पर दो बदमाशों ने एक युवक के घर के बाहर फायरिंग करने रील बनवाकर ना सिर्फ सोशल मीडिया पर वायरल की है. बल्कि रात 1 बजे सरेंडर करने की भी पुलिस को चुनौती दी है. हालांकि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों के नामजद कर लिया है. लेकिन दोनों ही बदमाश फिलहाल पुलिस पकड़ से बाहर बताए जा रहे हैं।
दरअसल, बहोड़ापुर थाना अंतर्गत कोटेश्वर तिराहा स्थित फोर्ट व्यू कॉलोनी में रहने वाले कुश सेंगर नामक युवक ने पुलिस से शिकायत की है. उसने अपनी शिकायत में कहा है कि 4 नवंबर को साहिल बाथम नामक युवक ने कॉल करके उससे शराब पीने के लिए 2 हजार रुपए मांगे थे. इस दौरान वो दिल्ली में था और उसने शराब पीने के लिए साहिल को पैसे देने से इंकार कर दिया था।
इस पर साहिल ने पांच मिनट में अंजाम भुगतने की धमकी दी थी. उस वक्त कुश ने साहिल की धमकी को नजरअंदाज कर दिया था. लेकिन 5 मिनिट बाद साहिल ने अपने चैलेंज के अनुसार साथी शिवांग भार्गव और एक अन्य साथी के साथ कुश के घर बाहर पहुंचकर ना सिर्फ फायरिंग की, बल्कि उसकी रील बनवाकर इंस्टाग्राम की स्टोरी पर अपलोड भी करवा दी.
कुश ने पुलिस को बताया है कि फायरिंग के दौरान उसके माता-पिता घर पर अकेले थे, जो घटना के बाद से दहशत में हैं. इतना ही नहीं, शिवांग ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में रात 1 बजे सरेंडर करने का भी दावा किया है, जिसे पुलिस को खुली चुनौती देना समझा जा रहा है.
लॉरेंस बिश्नोई स्टाइल की जैकेट पहनी थी
वायरल वीडियो की खास बात ये है कि फायरिंग के दौरान शिवांग ने लॉरेंस बिश्नोई स्टाइल की जैकेट पहनी है. ऐसे में माना जा रहा है कि उसके सिर पर कुख्यात बदमाश बनने का भूत सवार है. हालांकि, पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद दोनों बदमाशों को नामजद कर लिया है. साथ ही पुलिस का दावा है कि शिवांग का आपराधिक रिकॉर्ड है. फिलहाल, दोनों ही बदमाश फरार बताए जा रहे हैं. लेकिन अब देखने वाली बात ये होगी कि पुलिस इन बदमाशों को कितनी जल्दी पकड़ कर दाखिल-ए-हवालात करती है और इनके सिर पर सवार बदमाशी का भूत उतारती है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
STF और जिला पुलिस के संयुक्त अभियान में मिनी गन फैक्ट्री का हुआ खुलासा ,दो पिस्टल, एक अर्धनिर्मित पिस्टल, मैगजीन समेत हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद
#
धरमपुर गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा। पांच अपराधियों को पुलिस ने दबोचा
#
होली में उपद्रवियों से धनबाद पुलिस सख़्ती से निपटने को हुई तैयार ,उग्र भीड़ से निपटने के लिए हुआ हाई लेवल मॉक ड्रील
#
रिटायर्ड जमादार के घर ACB का छापा,आय से अधिक संपत्ति मामले में दबोचे गये 'करोड़पति' रिटायर्ड जमादार लालेश्वर सिंह
#
होली से पहले महुआ शराब निर्माताओं पर पुलिस कि बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने 500 किलो जावा महुआ शराब को किया नष्ट , पुलिस को देख शराब कारोबारी हुए फरार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
नीट छात्रा मौत मामला : सीबीआई की टीम दूसरी बार नीट छात्रा के घर पहुंची ,लगभग 5 घंटे तक परिजनों से की पूछताछ
#
UGC खिलाफ मुखर हुए पूर्व मंत्री आर के सिंह , कहा ...
#
असफीं कैंसर अस्पताल के पास पथराव, कई घायल, क्षेत्र पुलिस छावनी में हुई तब्दील
#
दावोस से सीएम हेमंत सोरेन का सन्देश : युवा झारखंड को अग्रणी राज्य बनाने का सीएम हेमंत सोरेन ने लिया संकल्प
#
राष्ट्रीय हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे वामपंथी कार्यकर्ता, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी