Date: 03/03/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

नहीं दी रंगदारी, तो चला दी गोली, पुलिस ने दबोच लिया 

12/8/2025 6:43:51 PM IST

7448
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger: मुंगेर जिला अंतर्गत बरियारपुर थाना क्षेत्र के पड़िया गांव में बीती शाम चाय दुकानदार अजय मंडल के दुकान में तीन युवक चाय पीने आए , चाय पीने के बाद वे बिना पैसा दिए वापस जाने लगे जिसके बाद दुकानदार के द्वारा जब पैसा मांगा गया तो उन लोगों के पैसा न देकर दुकानदार के साथ मारपीट किया जाने लगा और जब बात आगे बढ़ी तो बदमाश के द्वारा जाने मारने की नियत से उसमें से एक बदमाश ने दुकानदार पर गोली चला दी इस दुकानदार अजय मंडल बाल बाल बचे और गोली दुकान में लगे फ्रिज में लग गया । गोली चलालें के बाद बदमाश युवकों ने दुकानदार को धमकाते हुए कहा कि प्रत्येक माह 10 हजार रुपया रंगदारी दो नहीं तो अंजाम बुरा होगा । जिसके बाद दुकानदार के द्वारा तुरंत बरियारपुर थाना को फोन कर दिया गया । तो सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे थानाप्रभारी अमरेश के नेतृत्व में पुलिस बल ने मौके पर पहुंच एक बदमाश प्रफुल्ल को पकड़ने में कामयाबी हासिल की।  वहां इस मामले में सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद बताया पकड़ाए हुए अपराधी प्रफुल्ल के खिलाफ पहले से कई छिनतई, लूट, रंगदारी और जानलेवा हमला सहित रेल में लूट की 7 घटना विभिन्न थानों में दर्ज है । साथ ही उसने अपने अन्य दो सहयोगियों का नाम भी बताया को भी काफी ही दुर्दात अपराधी है और मौके से पुलिस के द्वारा वहां से खोखा और पिलेट बरामद किया गया है । अन्य दोनों की गिरफ्तारी के लिय छापेमारी की जा रही है ।
 
कोयलांचल लाइव के लिए मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट 


सम्बंधित खबरें

# STF और जिला पुलिस के संयुक्त अभियान में मिनी गन फैक्ट्री का हुआ खुलासा ,दो पिस्टल, एक अर्धनिर्मित पिस्टल, मैगजीन समेत  हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद
#
धरमपुर गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा। पांच अपराधियों को पुलिस ने दबोचा  
 

#
 होली में उपद्रवियों से धनबाद पुलिस सख़्ती से  निपटने को हुई तैयार ,उग्र भीड़ से निपटने के लिए हुआ हाई लेवल मॉक ड्रील
 

#
 रिटायर्ड जमादार के घर ACB का छापा,आय से अधिक संपत्ति मामले में दबोचे गये 'करोड़पति' रिटायर्ड जमादार लालेश्वर सिंह
 

# होली से पहले महुआ शराब निर्माताओं पर पुलिस कि बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने 500 किलो जावा महुआ शराब को किया नष्ट , पुलिस को देख शराब कारोबारी हुए फरार