Date: 03/03/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पकड़ी गई शराब की बड़ी खेप, प्राइवेट डाक पार्सल वाहन के साथ 2 गिरफ्तार 

12/10/2025 5:13:32 PM IST

7455
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger :अवैध शराब माफिया शराब की सप्लाई करने के लिय हर हथकंडा अपनाने से बाज नहीं आ रहे है । ताजा मामला में जब हेमजापुर थाना का है, जहा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था तभी एक प्राइवेट डाक पार्सल वाहन को रोक जब उस वाहन की भी तलाशी ली गई तो वाहन के कंटेनर में पार्सल के समान पड़ा था । पर जब वाहन के ऊपर बने टूल बॉक्स की जांच की गई तो ऑफिशियल फाइल के नीचे विदेशी शराब का 180 ml का टेट्रा मिला, जिससे देख पुलिस भी दंग रह गई। पुलिस ने सभी टेट्रा पैक की गिनती की तो वह विभिन्न ब्रांडों के 524 पीस था, जो कुल 94.32 लीटर है। पकड़ाए अभियुक्त मुंगेर के हजरतगंज बाड़ा निवासी मो इरफान और पटना के बख्तियारपुर निवासी संतोष कुमार शामिल है । अभियुक्तों ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश से शराब ले कर आ रहा था और कई बार डाक पार्सल वाहन के आड़ में वे शराब की सप्लाई कर चुका है । साथ ही बताया कि डाक पार्सल पटना से डाक ले भागलपुर जाता और बीच में मो इरफान शराब की खेल ले मुंगेर मे उतर जाता। पुलिस दोनो को गिरफ्तार कर लिया है और वाहन में मौजूद सारे पार्सल को जप्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है । इससे पूर्व भी ऑफिशियल फाइल में खांचा काट शराब तस्करी का मामला पकड़ा चुका है ।
 
कोयलांचल लाइव के लिए मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट 


सम्बंधित खबरें

# STF और जिला पुलिस के संयुक्त अभियान में मिनी गन फैक्ट्री का हुआ खुलासा ,दो पिस्टल, एक अर्धनिर्मित पिस्टल, मैगजीन समेत  हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद
#
धरमपुर गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा। पांच अपराधियों को पुलिस ने दबोचा  
 

#
 होली में उपद्रवियों से धनबाद पुलिस सख़्ती से  निपटने को हुई तैयार ,उग्र भीड़ से निपटने के लिए हुआ हाई लेवल मॉक ड्रील
 

#
 रिटायर्ड जमादार के घर ACB का छापा,आय से अधिक संपत्ति मामले में दबोचे गये 'करोड़पति' रिटायर्ड जमादार लालेश्वर सिंह
 

# होली से पहले महुआ शराब निर्माताओं पर पुलिस कि बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने 500 किलो जावा महुआ शराब को किया नष्ट , पुलिस को देख शराब कारोबारी हुए फरार