Date: 03/03/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
ठाणे कासारवडवली में नौकरानी को धमकी देने मामले में मालिक और बेटे हिरासत में
12/11/2025 1:25:05 PM IST
7448
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
महाराष्ट्र के ठाणे के कासारवडवली में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक नौकरानी अपने मालिक से एक दिन की छुट्टी लेकर घर गई, लेकिन वह वापस चार दिन बाद भी काम पर नहीं लौटी. विवाद इतना बढ़ गया कि मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया. पुलिस ने घर की मालकिन मोनिका शर्मा और उसके बेटे को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
घर की मालकिन मोनिका शर्मा के घर में एक महिला पिछले छह महीनों से काम कर रही थी. 6 दिसंबर को डॉ. भीमराव आंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस पर उसने एक दिन की छुट्टी ली थी, लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी वह काम पर नहीं लौटी. इससे नाराज़ होकर मोनिका शर्मा ने उसे कई बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
चोरी के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी
कुछ समय बाद जब घरेलू सहायिका ने फोन उठाया, तो मोनिका शर्मा और उसके बेटे ने कथित रूप से उसे अपशब्द कहे और चोरी के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी. आरोप है कि कॉल पर यह भी कहा गया कि तुझको और तेरे पति को जहां भी होंगे, वहां से उठवा लेंगे. इन धमकियों से भयभीत महिला ने पूरा घटनाक्रम अपने परिजनों को बताया.
इसके बाद पीड़िता के परिजन मोनिका शर्मा के घर पहुंचे. इसी दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि इस वाद-विवाद के बीच मोनिका शर्मा के बेटे ने धौंस दिखाने के लिए पीड़िता के परिवार पर बंदूक तान दी. इससे घबराए परिवार ने तुरंत कासारवडवली पुलिस को सूचना दी।
घर की मालकिन और उसका बेटा हिरासत में
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. जांच में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि आरोपी युवक ने जो बंदूक दिखाई थी, वह असल में बंदूक की तरह दिखने वाला एक लाइटर था. हालांकि, हथियारनुमा वस्तु दिखाकर धमकाना भी गंभीर मामला माना जाता है. पुलिस ने इस आधार पर मोनिका शर्मा और उसके बेटे को हिरासत में ले लिया है.
घटना की जानकारी मिलते ही महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के स्थानीय पदाधिकारी भी थाने पहुंचे और पीड़ित महिला को न्याय दिलाने की मांग की. पीड़िता ने पुलिस को पूरी घटना बताई और फोन पर मिली धमकियों के कॉल रिकॉर्ड भी सौंपे हैं. महिला और उसके परिजनों ने आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
STF और जिला पुलिस के संयुक्त अभियान में मिनी गन फैक्ट्री का हुआ खुलासा ,दो पिस्टल, एक अर्धनिर्मित पिस्टल, मैगजीन समेत हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद
#
धरमपुर गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा। पांच अपराधियों को पुलिस ने दबोचा
#
होली में उपद्रवियों से धनबाद पुलिस सख़्ती से निपटने को हुई तैयार ,उग्र भीड़ से निपटने के लिए हुआ हाई लेवल मॉक ड्रील
#
रिटायर्ड जमादार के घर ACB का छापा,आय से अधिक संपत्ति मामले में दबोचे गये 'करोड़पति' रिटायर्ड जमादार लालेश्वर सिंह
#
होली से पहले महुआ शराब निर्माताओं पर पुलिस कि बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने 500 किलो जावा महुआ शराब को किया नष्ट , पुलिस को देख शराब कारोबारी हुए फरार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
नीट छात्रा मौत मामला : सीबीआई की टीम दूसरी बार नीट छात्रा के घर पहुंची ,लगभग 5 घंटे तक परिजनों से की पूछताछ
#
UGC खिलाफ मुखर हुए पूर्व मंत्री आर के सिंह , कहा ...
#
असफीं कैंसर अस्पताल के पास पथराव, कई घायल, क्षेत्र पुलिस छावनी में हुई तब्दील
#
दावोस से सीएम हेमंत सोरेन का सन्देश : युवा झारखंड को अग्रणी राज्य बनाने का सीएम हेमंत सोरेन ने लिया संकल्प
#
राष्ट्रीय हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे वामपंथी कार्यकर्ता, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी