Date: 03/03/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़,एक गिरफ्तार 

12/11/2025 5:47:59 PM IST

7447
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger: मुंगेर मे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गंगा पार भेलवा दियारा में बुधवार की देर शाम एसटीएफ और मुंगेर पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर अवैध हथियार निर्माण के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया। कार्रवाई के दौरान चार मिनी गन फैक्ट्रियों का उद्भेदन किया गया। मौके से एक हथियार निर्माता मो. फैयाज, निवासी मिर्जापुर बरदह, को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन निर्मित पिस्टल, दो अर्धनिर्मित पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, चार बेस मशीन, ड्रिल मशीन, हैंड बेस मशीन, एक मैगजीन समेत हथियार बनाने का भारी मात्रा में उपकरण बरामद किया। वहीं, अन्य हथियार कारोबारी दियारा  का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। एसडीपीओ सदर अभिषेक आनंद ने बताया कि सूचना मिली थी कि बिंद टोली भेलवा दियारा में अवैध मिनी गन फैक्टरी चलाकर बड़े पैमाने पर हथियार तैयार किए जा रहे हैं। इसकी गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें एसटीएफ और मुफस्सिल थाना पुलिस शामिल थी।टीम नाव से गंगा पार कर दियारा क्षेत्र पहुंची और घेराबंदी करते हुए छापेमारी की। अचानक हुई कार्रवाई के कारण कई लोग भागने में सफल रहे। हालांकि मो. फैयाज को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
 
कोयलांचल लाइव के लिए मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट 
 


सम्बंधित खबरें

# STF और जिला पुलिस के संयुक्त अभियान में मिनी गन फैक्ट्री का हुआ खुलासा ,दो पिस्टल, एक अर्धनिर्मित पिस्टल, मैगजीन समेत  हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद
#
धरमपुर गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा। पांच अपराधियों को पुलिस ने दबोचा  
 

#
 होली में उपद्रवियों से धनबाद पुलिस सख़्ती से  निपटने को हुई तैयार ,उग्र भीड़ से निपटने के लिए हुआ हाई लेवल मॉक ड्रील
 

#
 रिटायर्ड जमादार के घर ACB का छापा,आय से अधिक संपत्ति मामले में दबोचे गये 'करोड़पति' रिटायर्ड जमादार लालेश्वर सिंह
 

# होली से पहले महुआ शराब निर्माताओं पर पुलिस कि बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने 500 किलो जावा महुआ शराब को किया नष्ट , पुलिस को देख शराब कारोबारी हुए फरार