Date: 06/02/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

साउथ ईस्टर्न रेलवे ने ऑल इंडिया बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में जीता ओवरऑल खिताब

12/12/2025 1:39:53 PM IST

7429
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : ऑल इंडिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में साउथ ईस्टर्न रेलवे बना ओवरऑल चैंपियन, सेंट्रल रेलवे के राहुल चिंदा ने जीता ‘मिस्टर इंडिया रेलवे’ का ताज। रेल मंडल मुख्यालय चक्रधरपुर के महात्मा गांधी सभागार मे 39वीं ऑल इंडिया रेलवे बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का फाइनल मुक़ाबला सम्पन्न हुआ। देशभर के विभिन्न रेलवे जोन से आए चुने हुए बॉडी बिल्डरों ने शक्ति, संतुलन और प्रदर्शन के दम पर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इसी कड़ी में साउथ ईस्टर्न रेलवे ने सभी वेट केटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 100 अंक के साथ प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि सेंट्रल रेलवे 52 अंकों के साथ दूसरे और साउथ वेस्टर्न रेलवे तीसरे स्थान पर रहा। चैंपियनशिप में सबसे अधिक चर्चा ने जिस नाम को बटोरा, वह था सेंट्रल रेलवे के चैंपियन बॉडी बिल्डर राहुल चिंदा। 80 किलो वेट केटेगरी में गोल्ड जीतने के बाद राहुल ने ओवरऑल फाइनल में भी बाजी मारते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ उन्हें चैंपियनशिप का ‘स्टार परफॉर्मर’ और ‘रेलवे मिस्टर इंडिया’ जैसा ख़िताब मिला।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट