Date: 23/09/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 
महिला समूह व लैम्पस को सरकार ने सब्सिडी पर तीन ट्रैक्टर बांटे

12/12/2025 1:39:53 PM IST

7569
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Saraikela  : सरायकेला-खरसावां जिला समाहरणालय परिसर में कृषि विभाग की ओर से महिला समूहों और लैम्पस को सरकारी योजना के तहत तीन ट्रैक्टरों का वितरण किया गया। ट्रैक्टरों का वितरण उपायुक्त नीतीश कुमार के द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने लाभुकों को ट्रैक्टर की चाबी सौंपी और कहा कि सरकार की इस योजना से सब्सिडी का लाभ मिलता है।उपायुक्त ने कहा कि जिले के किसान और महिला समूह कृषि कार्यों में आधुनिक साधनों का उपयोग कर अपनी उत्पादकता बढ़ा सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाकर कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाएं।
 
सरायकेला से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट