Date: 01/09/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
क्रिकेट मैदान में दिखा जोश और जुनून, खिलाड़ियों का हाफिज एहतेशामुल ने बढ़ाया हौसला
8/31/2026 5:25:40 PM IST
19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada :
सदर प्रखंड अंतर्गत सोनबाद खेल मैदान में एसएससी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्थानीय स्तर के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नेशनल ह्यूमन राइट एंड जस्टिस मूवमेंट के केंद्र सचिव हाफिज एहतेशामुल मिर्जा शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
अपने संबोधन में हाफिज एहतेशामुल मिर्जा ने कहा कि खेल में जीत और हार लगी रहती है। खिलाड़ियों को हार से निराश होने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज खिलाड़ी पंचायत स्तर पर खेल रहे हैं, लेकिन यदि इसी तरह मेहनत और लगन के साथ खेलते रहे तो आने वाले समय में जिला स्तर, फिर राज्य स्तर और अंततः राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने खिलाड़ियों से नियमित अभ्यास करने, अनुशासन बनाए रखने और खेल भावना के साथ मैदान में उतरने की अपील की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है तो केवल उन्हें उचित मंच और अवसर देने की। कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश महासचिव अकबर अंसारी एवं संगठन के सदस्य समसुल खान ने भी खिलाड़ियों को संबोधित किया।
मौके पर सोनबाद पंचायत के मुखिया निर्मल सोरेन, उपमुखिया शंकर दा, वार्ड सदस्य मथुरा दास सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन में कमेटी के हबीबुल्लाह अंसारी, मुश्ताक अंसारी, शाहरुख अंसारी, फारूक अंसारी, काशीनाथ कोल, दुलाल बाउरी, विक्रम बाउरी, शिवा कोल, जकाउल अंसारी, अनवर अंसारी, विजय था, गंधी बाउरी, तापस दा, इमामुद्दीन अंसारी, सलाउद्दीन अंसारी, आफताब अंसारी और इसाक अंसारी समेत अन्य लोगों की सक्रिय भूमिका रही। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
कोनैन कुरैशी का हुआ बड़ा चयन, दलीप ट्रॉफी में पूर्व क्षेत्र की टीम में मिली जगह,डीसीए अध्यक्ष और महासचिव ने दी बधाई
#
NTPC राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में दीपिका ने उठाए सवाल, खेल नीति और सुविधाओं पर जताई चिंता
#
CBSE ईस्ट जोन जूडो में DAV धनुपरा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
#
महिला हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की बड़ी चुनौती, कप्तान सलीमा टेटे पर नजरें
#
डार्विन टेस्ट में हसन महमूद का कहर, 6 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को 198 पर समेटा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गंगा हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले प्रभारी मंत्री संजय पासवान, आपदा राहत राशि के चेक सौंपे
#
बॉर्डर क्षेत्र में मिहिजाम पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, संदिग्धों पर पैनी नजर
#
ज्वेलरी दुकान में सेंधमारी, लाखों के चांदी के आभूषण पर चोरों ने किया हाथ साफ
#
दो दिवसीय बिहार विधानसभा के सदस्यों का प्रबोधन कार्यक्रम हुआ संपन्न, विधायकों को बेहतर जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और विकास के लिए मिलकर काम करने का सभी ने दिया संदेश
#
शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहे गंगा किनारे बसे लोग, प्रशासन को नहीं है मतलब?