Date: 22/09/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
दो दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का समापन, रिसर्च और इनोवेशन पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचार,सस्टेनेबल डेवलपमेंट पर हुआ मंथन
9/22/2026 11:09:32 AM IST
11
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में आयोजित दो दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन एडवांसेज इन सस्टेनेबल डेवलपमेंट, इनोवेशन एंड बिजनेस (IC-ADIB 2026) का 19 सितंबर को समापन हुआ। कॉन्फ्रेंस के दौरान देश-विदेश से जुड़े शिक्षाविदों, रिसर्चर्स, इंडस्ट्री विशेषज्ञों और पब्लिक सेक्टर के प्रतिनिधियों ने सतत विकास, तकनीकी नवाचार और बदलते बिजनेस मॉडल को लेकर अपने विचार साझा किए।
समापन दिवस की शुरुआत टेक्निकल सेशन-3 से हुई। इसमें विभिन्न संस्थानों से पहुंचे शोधकर्ताओं और स्कॉलर्स ने अपने रिसर्च पेपर प्रस्तुत किए। प्रस्तुतियों के दौरान सस्टेनेबल डेवलपमेंट, इनोवेशन और इंडस्ट्री से जुड़े अलग-अलग विषयों पर विशेषज्ञों के बीच चर्चा हुई।
कार्यक्रम में बीसीसीएल के हेड ऑफ सेल्स रियलाइजेशन देव कुमार वर्मा, ईस्ट सेंट्रल रेलवे के डीआरएम अखिलेश मिश्रा और दामोदर वैली कॉरपोरेशन के एडिशनल सेक्रेटरी डॉ. डी.वी. रंजन ने की-नोट संबोधन दिया। वक्ताओं ने कहा कि बदलते दौर में तकनीक, रिसर्च और इनोवेशन के साथ सतत विकास को जोड़ना जरूरी है। उन्होंने इंडस्ट्री और पब्लिक सेक्टर की भूमिका पर भी प्रकाश डाला।
वैलेडिक्टरी सेशन में कॉन्फ्रेंस की उपलब्धियों पर चर्चा :
वैलेडिक्टरी सेशन में IC-ADIB के को-कन्वीनर प्रो. शशांक बंसल ने दो दिनों के दौरान हुई प्रमुख गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी दी। इसके बाद डीआरएम अखिलेश मिश्रा और डॉ. डी.वी. रंजन ने संबोधित किया।
डीएमएस एंड आईई के हेड प्रो. संदीप मंडल ने भी कॉन्फ्रेंस के उद्देश्यों और इसके महत्व पर अपने विचार रखे। वहीं कन्वीनर प्रो. हिमांशु गुप्ता ने बेस्ट पेपर अवॉर्ड की घोषणा की। कार्यक्रम के अंत में ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी प्रो. प्रीति रॉय ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और आयोजन से जुड़े सदस्यों के प्रति आभार जताया।
उद्घाटन सत्र में डेटा और इंटरडिसिप्लिनरी रिसर्च पर जोर
18 सितंबर को शुरू हुई इस अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन सत्र में विट्स यूनिवर्सिटी जोहान्सबर्ग के प्रो. मोइनाक मैती ने सस्टेनेबिलिटी के क्षेत्र में डेटा की उपयोगिता पर चर्चा की थी। वहीं यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड के प्रो. तपन कुमार सरकार ने मौजूदा जटिल चुनौतियों के समाधान के लिए अलग-अलग विषयों के विशेषज्ञों को साथ लेकर काम करने की जरूरत बताई थी।
इस दौरान कॉन्फ्रेंस बुकलेट ‘IC-ADIB-26’ का विमोचन भी किया गया।
दो दिनों तक चले इस आयोजन ने एकेडमिया इंडस्ट्री और पब्लिक सेक्टर के बीच संवाद और रिसर्च सहयोग के लिए मंच उपलब्ध कराया। कॉन्फ्रेंस में शोध आधारित विचारों और नए इनोवेशन के जरिए सतत विकास की दिशा में संभावनाओं पर चर्चा हुई।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
डीएम कार्यालय से चंद कदम दूर फटी पाइप, हजारों लीटर पानी हुआ बर्बाद ,जिला प्रशासन और नगर निगम की जल संरक्षण के दावों की खुली पोल
#
डांस दीवाने नृत्य महोत्सव’ में कलाकारों की प्रतिभा ने मोहा सबका मन, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा कन्वेंशन सेंटर......
#
जिला परिषद के निरीक्षण भवन के जीर्णोद्धार कार्य का जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने शिलान्यास किया, 80 लाख रुपये होंगे खर्च....
#
छात्रावास एवं छात्रवृत्ति सहित नौ समस्याओं को लेकर जन आक्रोश महारैली, डीसी ऑफिस के सामने जिला कल्याण पदाधिकारी को छात्रों ने जमीन पर बैठाया
#
लोयाबाद में तेज आवाज के साथ भू-धंसान,4 घर चपेट में,दो घरों के परिवार भी जमीन में धंसे, मचा अफरा तफरी .......
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बोधगया में जमीन विवाद को लेकर फायरिंग, गया जिलाध्यक्ष का बेटा समेत दो गिरफ्तार
#
NEET पेपर लीक के विरोध में युवा कांग्रेस का मशाल जुलूस, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
#
जेजेएमपी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई ,पांच लाख रुपये का इनामी सब-जोनल सदस्य रामदेव लोहरा समेत तीन गिरफ्तार
#
क्रिकेट मैदान में दिखा जोश और जुनून, खिलाड़ियों का हाफिज एहतेशामुल ने बढ़ाया हौसला
#
बीसीसीएल प्रबंधन की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन का एलान,7 को धरना, 8 सितंबर से चक्का जाम हड़ताल !