Date: 23/09/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
कोरमथु पंचायत के मुखिया पर मनरेगा घोटाले का आरोप, गिरफ्तारी और पद से हटाने की उठी मांग
7/4/2026 4:15:37 PM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya
: जिले के बेलागंज प्रखंड के कोरमथु पंचायत निवासी कौशल शर्मा ने पंचायत के वर्तमान मुखिया अनिल कुमार पर मनरेगा योजनाओं में वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में एक नागरिक द्वारा पटना हाईकोर्ट में दायर सीडब्ल्यूजेसी के बाद तत्कालीन जिलााधिकारी के निर्देश पर गठित जांच टीम ने 42 योजनाओं में से 39 योजनाओं में गंभीर अनियमितता और कार्य नहीं होने की बात अपनी रिपोर्ट में कही थी। कौशल शर्मा के अनुसार, बाद में लोकपाल द्वारा की गई दूसरी जांच में सात योजनाओं में अनियमितता पाई गई और लगभग सात लाख रुपये की वसूली का आदेश दिया गया। उन्होंने दावा किया कि इस मामले में तत्कालीन डीडीसी के निर्देश पर वर्ष 2023 में प्राथमिकी दर्ज हुई, जिसमें मुखिया सहित छह लोगों को आरोपी बनाया गया। उन्होंने यह भी कहा कि मुखिया द्वारा दायर अग्रिम जमानत याचिका को 2 जुलाई 2026 को गया न्यायालय ने खारिज कर दिया है और वर्तमान में वह फरार हैं। (इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि शेष है।) कौशल शर्मा ने मुख्यमंत्री, जिलााधिकारी, उप विकास आयुक्त तथा जिला पंचायती राज पदाधिकारी से मांग की कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखिया को पद से हटाया जाए तथा उनके अधीन संचालित योजनाओं और वित्तीय कार्यों पर तत्काल रोक लगाई जाए। उनका आरोप है कि भ्रष्टाचार के कारण पंचायत का विकास प्रभावित हुआ है।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जमशेदपुर में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 21 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए और 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया...
#
पिस्टल लहराते मुखिया का वीडियो हुआ वायरल, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप.....
#
रंगदारी का विरोध करने पर अपराधियों ने युवक को मारी गोली गंभीर अवस्था में पटना रेफर, पुलिस अपराधियों की गिरफ़्तारी में जुटी ....
#
रिटायर्ड शिक्षक के घर नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर लूटकर हुआ फरार .....
#
जमुई में छात्रा से बदसलूकी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में मुख्य आरोपी को पैर में लगी गोली
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
क्रिकेट मैदान में दिखा जोश और जुनून, खिलाड़ियों का हाफिज एहतेशामुल ने बढ़ाया हौसला
#
कोरमथु पंचायत के मुखिया पर मनरेगा घोटाले का आरोप, गिरफ्तारी और पद से हटाने की उठी मांग
#
जमीन की जंग में मचा बवाल, दो पक्षों में जमकर मारपीट; 10 घायल, दो की हालत गंभीर
#
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए आकिब नबी को पहली बार टीम इंडिया में मौका
#
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर