Date: 05/03/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

शादी के 9 दिन बाद विवाहिता हुई फरार, कनेक्शन जुड़ा धनबाद से 

12/13/2025 6:17:57 PM IST

7453
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger: मुंगेर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के महज 9 दिन बाद ही नवविवाहिता ससुराल से फरार हो गई। जानकारी के अनुसार मानिकपुर की रहने वाली युवती स्नेहा की शादी 1 दिसंबर को तारापुर थाना क्षेत्र के ही साढ़ी गांव निवासी जितेंद्र झा के साथ हुई थी। 2 दिसंबर को विदाई के बाद वह ससुराल साढ़ी गांव पहुंची। शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन 10 दिसंबर की शाम स्नेहा अचानक घर से लापता हो गई। घटना की सूचना ससुराल पक्ष की अंजना देवी ने मायके वालों को दी, जिसके बाद दोनों पक्षों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि स्नेहा अपने साथ गहने-जेवर और घर में रखी नकदी भी ले गई है। मायके पक्ष की ओर से स्नेहा की मां सोनी देवी ने तारापुर थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया कि धनबाद निवासी कुंदन यादव, जो पहले पड़ोसी था और घर में आना-जाना करता था, वो स्नेहा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। उन्होंने बताया कि स्नेहा की पढ़ाई-लिखाई नानी के घर धनबाद में हुई थी और शादी उसकी सहमति से हुई थी। किसी प्रेम संबंध की जानकारी होने से उन्होंने इनकार किया है। वहीं ससुराल पक्ष की अंजना देवी ने भी प्रेम प्रसंग की बात को खारिज करते हुए कहा कि स्नेहा के अचानक गायब होने से पूरा परिवार सदमे में है। दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर तारापुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर कार्रवाई करते हुए स्नेहा को धनबाद से सकुशल बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है।
 
कोयलांचल लाइव के लिए मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट 


सम्बंधित खबरें

# होली के मद्देनजर जमालपुर स्टेशन पर रेल प्रबंधन ने कराया मॉक ड्रिल,साइरन बजते ही 30 मिनट तक यात्रियों में रही अफरातफरी
# टाटा समूह के संस्थापक जे.एन. टाटा को दी गई लोगो ने दी श्रद्धांजलि ,चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने टाटा समूह कह दी बड़ी बात 
# झारखंड राय विश्वविद्यालय के छात्रों ने पेश किया  स्किल और स्टार्टअप ,मंदिर के फूलों से तैयार किया हर्बल गुलाल,कुलपति ने कहा मंदिरों एवं विश्वविद्यालय के उत्सवों से संग्रहित फूलों का हुआ उपयोग
#
हंगामे की बीच स्थगित हुई जिला परिषद बोर्ड बैठक, पेयजल का मुद्दा छाये रहा 
 

# बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर डी सी, एस पी ने किया जागरूकता रथ को रवाना