Date: 18/03/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद, मोटरसाइकिल के साथ दो गिरफ्तार
12/15/2025 4:43:52 PM IST
7468
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur: सिदगोड़ा थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है. ऑपरेशन प्रहार के तहत मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो युवकों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. डीएसपी हेड क्वार्टर-1 भोला प्रसाद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बारीडीह वर्क्स फ्लैट और बारीडीह क्षेत्र के आसपास कुछ युवक अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री कर रहे हैं. सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी के दौरान पुलिस वाहन को देखकर दो युवक मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया. पूछताछ में उनकी पहचान टिंकु लाल साहू उर्फ टिंकू लाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी बागुनहातु रोड नंबर-05 और संतोष बागती उर्फ तेल, उम्र 19 वर्ष, निवासी बागुनहातु डी-ब्लॉक रोड नंबर-07, थाना सिदगोड़ा के रूप में हुई. तलाशी के दौरान टिंकु लाल साहू के पास से 23 पुड़िया ब्राउन शुगर, वजन 3.33 ग्राम, और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया. वहीं संतोष बागती के पास से 20 पुड़िया ब्राउन शुगर, वजन 1.53 ग्राम, एक रेडमी मोबाइल फोन और बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम कार्ड बरामद हुआ. दोनों के पास से कुल 43 पुड़िया ब्राउन शुगर, जिसका कुल वजन 4.86 ग्राम है, जब्त किया गया. पुलिस ने मौके से एक काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की. पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उक्त मोटरसाइकिल 30 नवंबर 2025 को बजरंग चौक से चोरी की गई थी, जिस संबंध में सिदगोड़ा थाना कांड संख्या 174/2025 पूर्व से दर्ज है. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी टिंकु लाल साहू पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट और चोरी के मामलों में जेल जा चुका है. पुलिस ने सभी बरामद सामानों को जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
कोयलांचल लाइव के लिए जा जमशेदपुर से विनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
कान झपटा गैंग ने महिला की छीनी कान की बाली ,कान झपटा गैंग की तस्वीर सीसीटीवी में हुआ कैद, पुलिस तलाश में जुटी
#
मोटरसाइकिल चोर गिरोह का हुआ भंडाफोड़,11बाइक सहित 5 मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार
#
आरा में अपराधियों का आतंक, पुलिस पर उठा सवाल!
#
प्रिंस खान के शूटर और पुलिस की बीच हुई मुठभेड़ ,पुलिस इनकाउंटर में प्रिंस खान के तीन गुर्गे घायल
#
ईद और रामनवमी क़ो लेकर पुलिस ने कसी कमर,थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने शांति समिति की बैठक
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बैंक कर्मचारी हड़ताल पर मात्र 5 दिन की काम करने का किया मांग, बैंक से जुड़े ग्राहक है परेशान
#
पुस्तक लेने घर से निकली छात्रा का नहीं मिला सुराग , परिजन बेचैनी
#
मृतक शुभ्रज्योति नंदी के पिता ने आवेदन देकर साकची थाना प्रभारी से लगाई न्याय की गुहार
#
रसोइया और संयोजीका बैठी हड़ताल पर, रखी ये महत्वपूर्ण मांगे
#
बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह जैसे महान नेता की प्रतिमा का अनावरण करना उनके लिए गौरव का की बात है -सम्राट चौधरी