Date: 16/04/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मृतक शुभ्रज्योति नंदी के पिता ने आवेदन देकर साकची थाना प्रभारी से लगाई न्याय की  गुहार 

2/20/2026 5:21:16 PM IST

146
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur  :- सड़क दुर्घटना में मृत शुभ्रज्योति नंदी के पिता ने साकची थाना प्रभारी  आनंद कुमार मिश्रा को आवेदन दिया दोषी ट्रक चालक की खिलाप कानूनी कार्रवाई कर दोषी को सजा को सजा दिलाने की मांग की है। शुभ्रज्योति नंदी के पिता ने अपने आवेदन में लिखा है की  शुभ्रज्योति नंदी आदित्यपुर में पाई टाईम ZOMATO में डिलिवरी बॉय  का काम करता था। मेरे बेटे शुभ्रज्योति नदी परिवार में कमाने वाला एकलौता  सदस्य था उसी के कमाई से पूरा परिवार चलता था। परिवार मे मा पिताजी के अलावा उसके पत्नी एवं उसका एक भाई है। लेकिन गत 19  फ़रवरी के  करीब रात 11:10 बजे मुझे सूचना मिली की उनका  बेटा शुभ्रज्योती नंदी अपने मोटर साईकिल संख्या - JHOSAV-5890 से घर जाने के दौरान साकची गोल चक्कर के पास है एक ट्रक संख्या  - JHOIBV - 1129 के चालक द्वारा मेरे  मोटरसाइकिल सवार  मेरे  को  कुचलकर फरार हो गया। घायल अवस्था में स्थानीय लोगो ने टीएमच  में इलाज के लिए भर्ती कराया  जहा डॉक्टरों ने उसे  मृत घोषित कर दिया । मेरे बेटे का उम्र लगभग 35 वर्ष था।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम मिश्रा की रिपोर्ट