Date: 17/03/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

आरा में अपराधियों का आतंक, पुलिस पर उठा सवाल! 

3/16/2026 4:29:32 PM IST

39
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara  :गुजरात के सूरत से परीक्षा देने के लिए अपने गांव लौटे एक युवक सुमित  पाण्डेय को अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित बनाही गांव के पास बिहिया–बनकट रोड पर आज सुबह सामने आई। घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी।
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा के सदर अस्पताल भेज दिया, जहां डॉक्टरों की टीम पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी गयी। मृतक के बाबा रमाकांत पांडेय ने बताया कि 17 वर्षीय मृतक सुमित पांडेय, पिता राजू पांडेय, परीक्षा देने के लिए सूरत से रविवार को ही अपने गांव लौटा था। उन्होंने कहा कि रविवार की रात वह किस समय घर से बाहर निकला, इसकी जानकारी परिवार के किसी सदस्य को नहीं थी। सुबह उसके हत्या की खबर मिली, जिसके बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।
घटना के बाद पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अपने गुप्तचरों को सक्रिय कर छापेमारी भी शुरू कर दी है। एक दिन पहले ही सूरत से अपने गांव आया था । गांव में हुए इस हत्याकांड से इलाके में दहशत का माहौल है। सिर में गोली मारकर की गई हत्या से यह स्पष्ट है कि अपराधियों ने वारदात को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया है।
 
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट