Date: 05/03/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

एसपी ने प्रशिक्षु सिपाहियों का परेड का किया भौतिक निरीक्षण 
 

12/16/2025 3:47:21 PM IST

7437
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara: नवीन आरक्षी पुलिस केंद्र में आज भोजपुर पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु सिपाहियों का परेड का भौतिक निरीक्षण किया।  इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री राज ने परेड की सलामी ली तथा परेड में शामिल पुलिसकर्मियों के पहनावे, अनुशासन, शारीरिक दक्षता एवं परेड कौशल का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में प्रशिक्षणरत सिपाहियों के पी.टी. एवं परेड अभ्यास का गहन अवलोकन करते हुए उनके अनुशासित प्रदर्शन, निष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता की सराहना की गई। साथ ही परेड के दौरान पाई गई कमियों के निराकरण तथा प्रशिक्षण की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन भी प्रदान किए गए।
 
कोयलांचल लाइव के लिए आरा से आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट 
 


सम्बंधित खबरें

# होली के मद्देनजर जमालपुर स्टेशन पर रेल प्रबंधन ने कराया मॉक ड्रिल,साइरन बजते ही 30 मिनट तक यात्रियों में रही अफरातफरी
# टाटा समूह के संस्थापक जे.एन. टाटा को दी गई लोगो ने दी श्रद्धांजलि ,चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने टाटा समूह कह दी बड़ी बात 
# झारखंड राय विश्वविद्यालय के छात्रों ने पेश किया  स्किल और स्टार्टअप ,मंदिर के फूलों से तैयार किया हर्बल गुलाल,कुलपति ने कहा मंदिरों एवं विश्वविद्यालय के उत्सवों से संग्रहित फूलों का हुआ उपयोग
#
हंगामे की बीच स्थगित हुई जिला परिषद बोर्ड बैठक, पेयजल का मुद्दा छाये रहा 
 

# बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर डी सी, एस पी ने किया जागरूकता रथ को रवाना