Date: 18/03/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

महिला चौकीदार की हत्या, जाँच में जुटी पुलिस

12/16/2025 4:37:07 PM IST

7462
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur: पोटका थाना क्षेत्र के बड़ा सिदगी मुख्य सड़क पर खून से लथपथ एक महिला चौकीदार का शव पड़ा मिला। मृत चौकीदार महिला का नाम ज्योतिका हेमरम बताया जा रहा है। वे पोटका थाना में चौकीदार के पद पर काम करती थ। वहीं घटना की सूचना मिलते ही आस-पास के बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुँचे और पुरे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं पोटका पुलिस, एसपी,बीडीओ और सीओ घटना स्थल में पहुँच कर, पुरे मामले की जाँच पड़ताल शुरू कर दी है। इधर महिला चौकीदार का शव मिला वही उसकी स्कूटी भी खड़ा मिला। वहीं मृत चौकीदार के परिजनों का मानना है की ज्योति हेमरम का चाकू मारकर हत्या की गई है। आरोपी को पुलिस जल्द से जल्द पकडे और कड़ी से कड़ी सजा दे।  
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट