Date: 23/07/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बेसहारा बुजुर्गों को मिलेंगी समुचित सुविधा,50 बेड के वृद्धजन आश्रय स्थल का हुआ उद्घाटन
12/17/2025 2:28:51 PM IST
7535
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger: मुंगेर मे नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में नगर निगम द्वारा शादीपुर में निर्मित 50 बेड के वृद्धजन आश्रय स्थल का उद्घाटन मंगलवार दोपहर किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर आयुक्त शिवांशी दीक्षित, महापौर कुमकुम देवी एवं उप महापौर खालिद हुसैन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर नगर आयुक्त शिवांशी दीक्षित ने कहा कि यह वृद्धजन आश्रय स्थल बेसहारा एवं जरूरतमंद बुजुर्गों के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और सुविधायुक्त आवास उपलब्ध कराएगा। यहां रहने वाले वृद्धजनों के लिए आवास, भोजन, नियमित स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता, मनोरंजन सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि इस आश्रय स्थल को जीविका से टैग किया गया है, जिसके तहत रसोई की पूरी जिम्मेदारी जीविका समूह निभाएगा और वृद्धजनों को दिन में तीन समय पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।महापौर कुमकुम देवी ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। वृद्धजनों के लिए यह आश्रय स्थल सामाजिक सुरक्षा की दिशा में एक अहम कदम है, जिससे जरूरतमंद बुजुर्गों को सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर मिलेगा।आश्रय स्थल में रहने आए एक वृद्धजन ने भावुक होते हुए बताया कि उनके बच्चे उन्हें अपने साथ नहीं रखना चाहते थे। विकलांग होने के बावजूद उनकी उचित देखभाल और भोजन की व्यवस्था नहीं की जाती थी। उन्होंने कहा कि इस आश्रय स्थल में आकर उन्हें स्वर्ग जैसा अनुभव हो रहा है। बिहार सरकार की यह पहल मुंगेर के उन वृद्धजनों के लिए काफी लाभकारी साबित होगी, जो अकेले हैं या जिनका परिजनों ने त्याग कर दिया है।
कोयलांचल लाइव के लिए मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मॉडल सदर अस्पताल को मिली बड़ी मजबूती, पैथोलॉजी हब लैब का हुआ शुभारंभ
#
जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया पर अलर्ट, इलाज और रोकथाम के लिए प्रशासन ने कसी कमर
#
जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया का कहर, 14 दिनो में मिले 1441 संक्रमित मरीज
#
जमशेदपुर में शुरू हुई विशेषज्ञ कैंसर ओपीडी सेवा, अब शहर में ही मिलेगा अनुभवी डॉक्टरों का परामर्श
#
ब्रेन मलेरिया प्रकोप को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर, जाँच के लिए 100 डाक्टरों को भेजा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भरत तिवारी मामले को लेकर हुआ कैंडिल मार्च, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग
#
नियुक्ति पत्र बांटने गया पहुंचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी,पत्थरबाजी पर कह दी दिल की बात...
#
सोशल मीडिया से ‘धुरंधर’ को मिला बड़ा फायदा : राकेश बेदी
#
तुरामडीह विस्थापित समिति और भाजपा नेताओं ने संजूक्त प्रेस कांफ्रेस कर माझी बाबा दुर्गा चरण मुर्मू के खिलाफ खोला मोर्चा
#
नगर पंचायत जामताड़ा में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा, लोगों को मिलेगा 24×7 स्वास्थ्य लाभ