Date: 05/03/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

प्रिंसिपल पर छात्राओं ने लगाया छेढ़छाड़ करने का आरोप 

12/17/2025 5:15:53 PM IST

7439
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad: जहानाबाद जिला मुख्यालय के एक स्कूल के प्रिंसिपल पर छात्राओं से छेड़खानी करने का आरोप लगा है. एक नहीं बल्कि तीन-तीन छात्राओं ने यह आरोप लगाया है। जिसके बाद आज को स्कूल में खूब हंगामा हुआ. आक्रोशित छात्राओं एवं उनके परिजन स्कूल के सामने सड़क पर भी प्रदर्शन करने लगे. छात्राओं के परिजन स्कूल पहुंच गए और बवाल काट दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए काफी संख्या में पुलिस पहुंची. इसके बाद स्थिति को संभाला गया. इस मामले को लेकर नगर थाने में पीड़ित बच्चियों की ओर से एफआईआर के लिए आवेदन दिया गया है. फिलहाल इस मामले पर शिक्षा विभाग के अधिकारी कुछ कहने से बच रहे हैं. बताया जाता है कि प्रधानाध्यापक पर पहले भी छेड़खानी का आरोप लगता रहा है.यह पूरा मामला जहानाबाद शहर के बीच मलहचक मोड़ के समीप स्थित उर्दू कन्या मध्य विद्यालय का है. परिजनों की मानें तो प्रधानाध्यापक महीनों से छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर रहा था. छात्राओं ने जब पूरी घटना परिजनों को बताई तो वे लोग आक्रोशित हो उठे. इसके बाद बुधवार को स्कूल पर पहुंच गए. लोगों ने प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई की मांग करने लगे. स्थिति की गंभीरता का देखते हुए स्कूल के आसपास पुलिस तैनात दिखी. खबर लिखे जाने तक पीड़ित छात्राओं के बयान पर नगर थाने में एफआईआर दर्ज की जा रही थी. सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग के अधिकारी नरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे. शिक्षा विभाग के अधिकारी या पुलिस ने अभी इस मामले में कुछ नहीं बताया है. जांच के बाद ही पता चलेगा कि आरोपों में कितना दम है.छात्राओं ने तो यहां तक कहा है कि प्रधानाध्यापक ने स्कूल के कमरे में अवैध तरीके से बेड भी लगा रखा है. अब देखना होगा कि इस बार इस पर क्या कुछ कार्रवाई होती है. इस बाबत एसपी विनीत कुमार ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि पीड़ित छात्राओं के आवेदन के आधार पर पुलिस एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करेगी. इस मामले को लेकर शिक्षा विभाग को भी अपने स्तर कार्रवाई करनी है. बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले भी इस तरह का आरोप प्रधान शिक्षक पर लगा था बाद में जांच में पाया गया था कि कुछ लोगों की साजिश है वैसे मामला चाहे जो भी हो छात्राओं ने जब अपने साथ छेड़खानी का मामला उठाया है तो जांच तो होनी ही चाहिए अगर मामला सही है तो दोषी पर कार्रवाई भी होनी चाहिए। 
 
कोयलांचल लाइव के लिए जहानाबाद से पंकज की रिपोर्ट 


सम्बंधित खबरें

# होली से पहले अपराधियों ने पिचकारी के बदले गोली चलाकर मनाई होली ,पुलिस हाफति नजर आयी !
# STF और जिला पुलिस के संयुक्त अभियान में मिनी गन फैक्ट्री का हुआ खुलासा ,दो पिस्टल, एक अर्धनिर्मित पिस्टल, मैगजीन समेत  हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद
#
धरमपुर गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा। पांच अपराधियों को पुलिस ने दबोचा  
 

#
 होली में उपद्रवियों से धनबाद पुलिस सख़्ती से  निपटने को हुई तैयार ,उग्र भीड़ से निपटने के लिए हुआ हाई लेवल मॉक ड्रील
 

#
 रिटायर्ड जमादार के घर ACB का छापा,आय से अधिक संपत्ति मामले में दबोचे गये 'करोड़पति' रिटायर्ड जमादार लालेश्वर सिंह