Date: 18/03/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

चोरी का DJ बरामद, 2 गिरफ्तार 

12/19/2025 6:21:27 PM IST

7446
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gola: पिछले दिनों नागेन्द्र महतो के द्वारा अज्ञात चोर के विरूद्व घर का दिवाल तोड़ कर घर के अन्दर से रखे डीजे मशीन चोरी कर लेने के आरोप में गोला थाना में केस दर्ज कराया गया था। उक्त काण्ड का उद्भेदन हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय, रामगढ़ के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रामगढ़ के नेतृत्व में एक SIT टीम का गठन किया गया था। उक्त गठित SIT टीम के द्वारा तकनीकी साक्ष्य के आधार पर कांड का उद्भेदन करते हुए दो व्यक्ति एवं एक विधि विवादित किशोर को पकड़ा गया है, जिनसे घटना के संदर्भ में पूछताछ करने पर उक्त काण्ड में संलिप्त होने की बात बतायी गयी है तथा उनके निशानदेही पर कांड में चोरी डीजे मशीन एवं घटना में प्रयुक्त सबल को बरामद किया गया है।
 
कोयलांचल लाइव के लिए गोला से दिलीप करमाली की रिपोर्ट