Date: 18/03/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाईक सवार तीन लोगो की मौत,एक की हालत गंभीर

12/24/2025 5:08:34 PM IST

7443
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur: चाईबासा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के आचु गांव में देर रात खड़े ट्रैक्टर में अनियंत्रित बाइक टकराने से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं, घटनास्थल पर स्थानीय ग्रामीणों की मदद से चारों युवक को घटनास्थल से उठाकर सदर अस्पताल चाईबासा भेजा गया. परंतु यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस पुरे मामले की जाँच पड़ताल कर रही हैं।
 
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से विनोद केसरी की रिपोर्ट