Date: 05/03/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बोधगया में थाईलैंड की महिला पर्यटक से हुई चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध कैद
12/24/2025 5:08:34 PM IST
7438
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल बोधगया में विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। बोधगया घूमने आई थाईलैंड निवासी विरवान प्रपोटम नामक महिला पर्यटक के साथ स्थानीय बाजार में खरीदारी के दौरान चोरी की घटना हुई है। मिली जानकारी के अनुसार 22 दिसंबर की संध्या महिला पर्यटक प्राची होटल के पास बाजार में शॉपिंग कर रही थीं। इसी दौरान किसी बदमाशों ने भीड़ का फायदा उठाकर उनके पिट्ठू बैग से नकदी और अहम दस्तावेज निकाल लिए बैग में 20,हजार थाई बाट,10 हजार भारतीय रुपये,ड्राइविंग लाइसेंस,दो क्रेडिट कार्ड शामिल था। वही घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस संदिग्ध की पहचान में जुटी हुई है। पीड़ित विदेशी महिला ने बोधगया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। सीसीटीवी में दिख रहा है कि ब्लू रंग का शाल ओढ़े हुए एक युवक ने महिला के पीठ पर टंगा हुआ पिट्ठू बैग से पर्स निकाल लेता है उसके साथ एक और लड़का भी दिखाई दे रहा है,वहाँ से निकलने के बाद दोनों दो दिशा में चला जाता है फिर दूसरे सीसीटीवी में दिख रहा है कि दोनों साथ हो जाता है और फिर तीसरी सीसीटीवी में दिख रहा है कि तीन लड़के साथ में हो जाते है, वही पुलिस सीसीटीवी के आधार पर लड़कों की पहचान करने में जुट गई है।
कोयलांचल लाइव के लिए गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
होली से पहले अपराधियों ने पिचकारी के बदले गोली चलाकर मनाई होली ,पुलिस हाफति नजर आयी !
#
STF और जिला पुलिस के संयुक्त अभियान में मिनी गन फैक्ट्री का हुआ खुलासा ,दो पिस्टल, एक अर्धनिर्मित पिस्टल, मैगजीन समेत हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद
#
धरमपुर गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा। पांच अपराधियों को पुलिस ने दबोचा
#
होली में उपद्रवियों से धनबाद पुलिस सख़्ती से निपटने को हुई तैयार ,उग्र भीड़ से निपटने के लिए हुआ हाई लेवल मॉक ड्रील
#
रिटायर्ड जमादार के घर ACB का छापा,आय से अधिक संपत्ति मामले में दबोचे गये 'करोड़पति' रिटायर्ड जमादार लालेश्वर सिंह
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
झारखण्ड का सबसे बड़ी मानव श्रृंखला का गवाह बना धनबाद,डीसी और एसएसपी समेत कई अधिकारियो ने सड़क सुरक्षा व मतदान जागरूकता का दिया संदेश
#
तीसरे राउंड के गिनती के बाद मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह 12585 मतों से मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल से आगे
#
पुलिस का निकला फ्लैग मार्च,अब अपराधियों पर कसेगा शिकंजा !
#
मुंगेर के ऐतिहासिक पोलो मैदान में गन्ना एवं उधोग मंत्री संजय कुमार ने किया झंडोतोलन , परेड की सलामी ली
#
रिटायर्ड जमादार के घर ACB का छापा,आय से अधिक संपत्ति मामले में दबोचे गये 'करोड़पति' रिटायर्ड जमादार लालेश्वर सिंह