Date: 20/11/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मिहिजाम स्टेशन रोड स्थित शिरडी ज्वेलर्स में चोरी, फोरेंसिक टीम जांच में जुटी
12/26/2025 3:31:16 PM IST
7731
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जामताड़ा : मिहिजाम थाना क्षेत्र के नगर परिषद चित्तरंजन स्टेशन रोड पर स्थित शिरडी ज्वेलर्स में अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की जानकारी उस समय हुई जब दुकानदार आज सुबह अपनी दुकान खोलने पहुंचे। दुकान के अंदर का नजारा देख दुकानदार के होश उड़ गए, जहां रखे कीमती जेवरात गायब थे।पीड़ित दुकानदार के अनुसार चोरों ने दुकान के पीछे से दीवार काटकर भीतर प्रवेश किया और इत्मीनान से चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी की सूचना मिलते ही मिहिजाम पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जो साक्ष्य संकलन में लगी हुई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ चोरी गए जेवरात के आकलन में जुटी है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी जामताड़ा में एक ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की घटना सामने आई थी, जबकि आज मध्य रात्रि में मिहिजाम में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। लगातार हो रही ज्वेलरी दुकानों में चोरी की घटनाओं से व्यवसायियों में दहशत का माहौल है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
कोयलांचल लाइव के लिए जामताड़ा से निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
धनबाद में अंडर-14 क्रिकेटरों के चयन की तैयारी तेज, 21 और 22 नवंबर को टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में होगा ट्रायल
#
धनबाद में जूनियर क्रिकेट को मिला नया सहारा, तीन टूर्नामेंट के लिए प्रायोजक तय, परशुराम सिंह मेमोरियल के नाम हुआ टूर्नामेंट
#
सबनपुर फुटबॉल मैदान में तीन दिवसीय फुटबॉल मैच का हुआ समापन, सबनपुर की टीम रही विजेता
#
क्रिकेट प्रतिभाओं को मिलेगा निखरने का मौका, चंदवा में डायमंड क्रिकेट अकादमी का हुआ भव्य उद्घाटन
#
IND vs NZ: शर्मनाक हार के बाद श्रेयस अय्यर ने खोली टीम की पोल, गेंदबाजों पर उठाए सवाल ...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गया के मगध मेडिकल अस्पताल में जमकर चला लाठी , परिजन और सुरक्षा गार्ड हुआ भिड़ंत
#
510 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो ड्रग पैडलर गिरफ्तार, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई.....
#
तेलियाबांध के समीप के घरों में भुआ कीड़े का आतंक,महामारी की आशंका से आमजन दहशत में
#
जमशेदपुर पुलिस की कार्रवाई पर सियासी बवाल, बाबूलाल मरांडी, विद्युत महतो और डॉ. अजय कुमार ने उठाए सवाल.....
#
धनबाद में कुबेर होटल की बाउंड्री तोड़ने पर बवाल, बार एसोसिएशन ने प्रशासन की कार्रवाई पर उठाए सवाल