Date: 18/03/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
SNMMCH से चोरी नवजात को पुलिस ने किया बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार
12/29/2025 5:47:12 PM IST
7468
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad: SNMMCH से शनिवार की मध्य रात्रि चोरी हुए नवजात शिशु के मामले में धनबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात के महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए नवजात शिशु को सकुशल बरामद कर उसकी मां के सुपुर्द कर दिया। इस मामले में पुलिस ने घटना में संलिप्त चार अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया है। आज वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार स्वयं अस्पताल पहुंचे और बरामद नवजात शिशु के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बच्चे की मां व परिजनों से मुलाकात कर घटना के संबंध में विस्तार से जानकारी हासिल की। नवजात की सकुशल बरामदगी पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस के प्रति आभार प्रकट किया। नवजात की माता सरिता देवी ने बताया कि बच्चे के चोरी होने के बाद परिवार पूरी तरह टूट चुका था और बच्चे के वापसी की उम्मीद लगभग खत्म हो गई थी, लेकिन पुलिस ने शिकायत मिलते ही चंद घंटों में बच्चे को सुरक्षित बरामद कर उन्हें सौंप दिया। एसएसपी से मुलाकात के दौरान बच्चे की मां भावुक हो गईं और उन्होंने पुलिस को धन्यवाद दिया। परिजनों से मुलाकात के बाद एसएसपी श्री प्रभात कुमार ने अस्पताल अधीक्षक समेत चिकित्सकों व कर्मचारियों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह की कोई भी घटना न हो, इसके लिए जल्द ही SNMMCH परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की जाएगी। अस्पताल में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नई और मजबूत व्यवस्था लागू की जाएगी तथा सुरक्षा को लेकर हर संभव कदम उठाए जाएंगे।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
कान झपटा गैंग ने महिला की छीनी कान की बाली ,कान झपटा गैंग की तस्वीर सीसीटीवी में हुआ कैद, पुलिस तलाश में जुटी
#
मोटरसाइकिल चोर गिरोह का हुआ भंडाफोड़,11बाइक सहित 5 मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार
#
आरा में अपराधियों का आतंक, पुलिस पर उठा सवाल!
#
प्रिंस खान के शूटर और पुलिस की बीच हुई मुठभेड़ ,पुलिस इनकाउंटर में प्रिंस खान के तीन गुर्गे घायल
#
ईद और रामनवमी क़ो लेकर पुलिस ने कसी कमर,थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने शांति समिति की बैठक
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बैंक कर्मचारी हड़ताल पर मात्र 5 दिन की काम करने का किया मांग, बैंक से जुड़े ग्राहक है परेशान
#
पुस्तक लेने घर से निकली छात्रा का नहीं मिला सुराग , परिजन बेचैनी
#
मृतक शुभ्रज्योति नंदी के पिता ने आवेदन देकर साकची थाना प्रभारी से लगाई न्याय की गुहार
#
रसोइया और संयोजीका बैठी हड़ताल पर, रखी ये महत्वपूर्ण मांगे
#
बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह जैसे महान नेता की प्रतिमा का अनावरण करना उनके लिए गौरव का की बात है -सम्राट चौधरी