Date: 18/03/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 रंगदारी वसूलने जा रहे तीन अभियुक्तों को पुलिस ने दबोचा 
 

12/30/2025 5:01:04 PM IST

7464
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur: जमशेदपुर में कारोबारियों से रंगदारी वसूलने जा रहे तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। कार सवार तीन अभियुक्त शामिल थे. वहीं उनके पास से एक कार, एक देसी कट्टा, एक बेसबेट, एक फोल्डिंग चाकू, एप्पल कंपनी का फोन और स्टील का रॉड बरामद किया गया. गिरफ्त में आये अभियुक्तों में मानगो जवाहरनगर के मो अयाज उर्फ फैजल , आजादनगर के मो अरशद और आजादनगर के मो अमान शामिल है. ये तीनों अभियुवक्त कार से मानगो से डिमना की ओर उलीडीह कारोबारी से रंगदारी वसूलने जा रहे थे. इसकी सूचना पटमदा डीएसपी को दी गयी.पटमदा डीएसपी के नेतृत्व में डिमना चौक डी चौधरी कॉम्पलेक्स के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया. चेकिंग देखकर कार सवार भागने का प्रयास करने लगे. तभी उन्हें पकड़ा गया।
 
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपु से बिनोद केसरी की रिपोर्ट