Date: 05/03/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
IAS 2025 बैच के11 प्रशिक्षु अधिकारी शीतकालीन अध्ययन भ्रमण के दौरान पहुंचे जहानाबाद,भारत की प्राचीन पुरातात्विक विरासत को करीब से देखा और समझा
12/31/2025 4:49:14 PM IST
7455
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad
: शीतकालीन अध्ययन भ्रमण (Winter Study Tour) के क्रम में, वर्ष 2025 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के ग्रुप-08 के 11 प्रशिक्षु अधिकारियों का आगमन जहानाबाद में हुआ। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत सभी प्रशिक्षु अधिकारियों ने भ्रमण की शुरुआत विश्व प्रसिद्ध बराबर की पहाड़ियों से की। मौर्यकालीन वास्तुकला की अद्भुत मिसाल इन गुफाओं की बारीकियों और पत्थरों पर की गई उत्कृष्ट नक्काशी को देखकर सभी अधिकारी मंत्रमुग्ध नजर आए। उन्होंने भारत की इस प्राचीन पुरातात्विक विरासत को करीब से समझा और उसकी सराहना की। भ्रमण के उपरांत जिला पदाधिकारी जहानाबाद , अलंकृता पाण्डेय एवं उप विकास आयुक्त डॉ. प्रीति ने सभी युवा अधिकारियों से आत्मीय वार्तालाप किया। वार्तालाप के दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ जिले की प्रशासनिक कार्यप्रणाली एवं विकास योजनाओं के बारे में बताया गया। साथ ही जिला पदाधिकारी ने युवा अधिकारियों के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए उन्हें जनसेवा के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी।कार्यक्रम के अंत में जिला पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त द्वारा सभी प्रशिक्षु अधिकारियों को स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।इस दल में प्रशिक्षु अधिकारी हरिप्रसाद एम,सुशांत कुमार,शिवानी मोहन,सक्षम भाटिया,पाटिल कृष्णा बबरुवान,कुमुद मिश्रा,फ़र्ख़ंदा क़ुरैशी,दिव्यांश मीना,अभिषेक कुमार सिंह ,गौसिका पी आर,अंकित पांडे शामिल थे। सभी ने जहानाबाद की सांस्कृतिक समृद्धि की प्रशंसा की।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
होली के मद्देनजर जमालपुर स्टेशन पर रेल प्रबंधन ने कराया मॉक ड्रिल,साइरन बजते ही 30 मिनट तक यात्रियों में रही अफरातफरी
#
टाटा समूह के संस्थापक जे.एन. टाटा को दी गई लोगो ने दी श्रद्धांजलि ,चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने टाटा समूह कह दी बड़ी बात
#
झारखंड राय विश्वविद्यालय के छात्रों ने पेश किया स्किल और स्टार्टअप ,मंदिर के फूलों से तैयार किया हर्बल गुलाल,कुलपति ने कहा मंदिरों एवं विश्वविद्यालय के उत्सवों से संग्रहित फूलों का हुआ उपयोग
#
हंगामे की बीच स्थगित हुई जिला परिषद बोर्ड बैठक, पेयजल का मुद्दा छाये रहा
#
बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर डी सी, एस पी ने किया जागरूकता रथ को रवाना
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
झारखण्ड का सबसे बड़ी मानव श्रृंखला का गवाह बना धनबाद,डीसी और एसएसपी समेत कई अधिकारियो ने सड़क सुरक्षा व मतदान जागरूकता का दिया संदेश
#
तीसरे राउंड के गिनती के बाद मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह 12585 मतों से मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल से आगे
#
पुलिस का निकला फ्लैग मार्च,अब अपराधियों पर कसेगा शिकंजा !
#
मुंगेर के ऐतिहासिक पोलो मैदान में गन्ना एवं उधोग मंत्री संजय कुमार ने किया झंडोतोलन , परेड की सलामी ली
#
रिटायर्ड जमादार के घर ACB का छापा,आय से अधिक संपत्ति मामले में दबोचे गये 'करोड़पति' रिटायर्ड जमादार लालेश्वर सिंह