Date: 05/03/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
शहीद केसी सुरेंद्र बाबू के बलिदान पुलिस बल के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है -डीआईजी
1/5/2026 4:35:50 PM IST
7446
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
:- मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर थाना परिसर में आज शौर्य, बलिदान और कर्तव्य की मिसाल बने तत्कालीन एसपी केसी सुरेंद्र बाबू की शहादत दिवस श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस मौके पर पुलिस अधिकारियों, जवानों और शहीद परिवार के साथ-साथ गणमान्य लोगों ने शहीदों को नमन किया। एक ओर जहां शहीदों को याद किया गया, वहीं नक्सलवाद के खिलाफ पुलिस की सख्ती और सफलता का भी जिक्र किया गया। हवेली खड़गपुर थाना परिसर में आयोजित शहादत दिवस कार्यक्रम के दौरान माल्यार्पण से पूर्व मुंगेर प्रक्षेत्र के डीआईजी राकेश कुमार को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद डीआईजी राकेश कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने शहीद एसपी केसी सुरेंद्र बाबू एवं उनके साथ शहीद हुए पांच पुलिसकर्मियों की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। डीआईजी राकेश कुमार द्वारा शहीद केसी सुरेंद्र बाबू के परिवार के सदस्य को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने शहीदों के साहस और कर्तव्यनिष्ठा को याद करते हुए कहा कि उनका बलिदान पुलिस बल के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा। गौरतलब है कि 5 जनवरी 2005 को भीम बांध के रास्ते जंगल में नक्सलियों द्वारा किए गए बारूदी सुरंग विस्फोट में मुंगेर के तत्कालीन एसपी केसी सुरेंद्र बाबू शहीद हो गए थे। इस हमले में उनके साथ चालक मोहम्मद इस्लाम, सिपाही ओमप्रकाश गुप्ता, अब्दुल कलाम, शिव कुमार राम और ध्रुव ठाकुर भी वीरगति को प्राप्त हुए थे। वहीं शहादत दिवस के मौके पर नक्सलवाद के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई और सफलता का भी उल्लेख किया गया । अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में 28 दिसंबर को नक्सल विरोधी अभियान के तहत दो सशस्त्र नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है, जो इस बात का संकेत है कि नक्सलियों का मनोबल टूट रहा है और पुलिस का दबदबा लगातार बढ़ रहा है।कार्यक्रम में हवेली खड़गपुर के कई प्रशासनिक पदाधिकारी, बड़ी संख्या में पुलिस जवान और स्थानीय लोग मौजूद रहे। शहादत दिवस ने एक बार फिर शहीदों के बलिदान को याद दिलाया और नक्सलवाद के खिलाफ जारी लड़ाई में पुलिस के संकल्प को मजबूत किया।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तिहाज की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
होली से पहले अपराधियों ने पिचकारी के बदले गोली चलाकर मनाई होली ,पुलिस हाफति नजर आयी !
#
STF और जिला पुलिस के संयुक्त अभियान में मिनी गन फैक्ट्री का हुआ खुलासा ,दो पिस्टल, एक अर्धनिर्मित पिस्टल, मैगजीन समेत हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद
#
धरमपुर गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा। पांच अपराधियों को पुलिस ने दबोचा
#
होली में उपद्रवियों से धनबाद पुलिस सख़्ती से निपटने को हुई तैयार ,उग्र भीड़ से निपटने के लिए हुआ हाई लेवल मॉक ड्रील
#
रिटायर्ड जमादार के घर ACB का छापा,आय से अधिक संपत्ति मामले में दबोचे गये 'करोड़पति' रिटायर्ड जमादार लालेश्वर सिंह
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
झारखण्ड का सबसे बड़ी मानव श्रृंखला का गवाह बना धनबाद,डीसी और एसएसपी समेत कई अधिकारियो ने सड़क सुरक्षा व मतदान जागरूकता का दिया संदेश
#
तीसरे राउंड के गिनती के बाद मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह 12585 मतों से मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल से आगे
#
पुलिस का निकला फ्लैग मार्च,अब अपराधियों पर कसेगा शिकंजा !
#
मुंगेर के ऐतिहासिक पोलो मैदान में गन्ना एवं उधोग मंत्री संजय कुमार ने किया झंडोतोलन , परेड की सलामी ली
#
रिटायर्ड जमादार के घर ACB का छापा,आय से अधिक संपत्ति मामले में दबोचे गये 'करोड़पति' रिटायर्ड जमादार लालेश्वर सिंह