Date: 18/03/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सड़क हादसे में युवती की हुई दर्दनाक मौत, गुस्साए लोगो ने सड़क जाम कर काटा बवाल
1/5/2026 4:35:50 PM IST
7451
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
:जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के बारिगोडा फाटक के पास दर्दनाक सड़क हादसे में 17 वर्षीय एक युवती की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब राहरगोड़ा निवासी संतोष कुमार ठाकुर की पुत्री अंजलि ठाकुर अपनी छोटी बहन के साथ स्कूटी से बाजार की ओर जा रही थी। इसी दौरान राहरगोड़ा से साकची की ओर जा रही एक बस ने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया।हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही अंजलि ठाकुर की मौत हो गई, जबकि उसकी छोटी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को तुरंत इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार घायल की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। मृतिका अंजलि ठाकुर अपने भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। उसके असमय निधन से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अंजलि के पिता संतोष कुमार ठाकुर पेशे से सैलून चलाते हैं। जैसे ही उन्हें हादसे की सूचना मिली, वे घटनास्थल पर पहुंचे। बेटी का शव देखकर वे फफक कर रो-पड़े। वहीं परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। गुस्साए लोगों ने सड़क को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि मृतिका के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए और दोषी बस चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि बारिगोडा फाटक के पास आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।सूचना मिलते ही मौके पर मुखिया सुनीता नाग पहुंचीं और आक्रोशित लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। वहीं परसुडीह थाना की पुलिस और प्रशासन की पूरी टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की और लोगों से बातचीत कर जाम हटवाने का प्रयाश किया।प्रशासन की ओर से लोगों को आश्वासन दिया गया है कि मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी, पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता दी जाएगी और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
कान झपटा गैंग ने महिला की छीनी कान की बाली ,कान झपटा गैंग की तस्वीर सीसीटीवी में हुआ कैद, पुलिस तलाश में जुटी
#
मोटरसाइकिल चोर गिरोह का हुआ भंडाफोड़,11बाइक सहित 5 मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार
#
आरा में अपराधियों का आतंक, पुलिस पर उठा सवाल!
#
प्रिंस खान के शूटर और पुलिस की बीच हुई मुठभेड़ ,पुलिस इनकाउंटर में प्रिंस खान के तीन गुर्गे घायल
#
ईद और रामनवमी क़ो लेकर पुलिस ने कसी कमर,थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने शांति समिति की बैठक
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बैंक कर्मचारी हड़ताल पर मात्र 5 दिन की काम करने का किया मांग, बैंक से जुड़े ग्राहक है परेशान
#
पुस्तक लेने घर से निकली छात्रा का नहीं मिला सुराग , परिजन बेचैनी
#
मृतक शुभ्रज्योति नंदी के पिता ने आवेदन देकर साकची थाना प्रभारी से लगाई न्याय की गुहार
#
रसोइया और संयोजीका बैठी हड़ताल पर, रखी ये महत्वपूर्ण मांगे
#
बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह जैसे महान नेता की प्रतिमा का अनावरण करना उनके लिए गौरव का की बात है -सम्राट चौधरी