Date: 05/03/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए देने होंगे कई दस्तावेज, कृषि विभाग ने लगाया शिविर 

1/6/2026 1:43:20 PM IST

7459
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jehanabad: प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का लाभ ले रहे किसानों को ई केवाईसी के साथ-साथ एफ आऱ आईडी बनाना आवश्यक हो गया है इसके लिए जहानाबाद में शिविर का आयोजन कृषि विभाग के द्वारा किया गया है। इस शिविर में कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग के कर्मचारी किसानो की समस्याओं को दूर करने में जुटे हुए हैं। विडंबना इस बात की है कि जहानाबाद के सुदूर ग्रामीण इलाके से आने वाले किसानों को सर्वर नहीं रहने के कारण काफी परेशानी झेलने पड़ रही है इस संबंध में किसानों ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत मिलने वाले राशि के अलावा सरकार से किसानों के लिए चलाए जा रहे हैं विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने को लेकर ईकेवाईसी करने का निर्देश जारी किया गया है ई केवाईसी बनाने के बाद हम लोगों को एफआर आईडी बनाना होगा तब जाकर प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के साथ-साथ अन्य योजनाओं का लाभ मिल सकेगा यह शिविर जहानाबाद में 6 जनवरी से लेकर 9 जनवरी तक चलेगा। किसानों को परेशानी हो रही है कि जिस जगह पर शिविर लगाई गई है वहां सर्वर नहीं है किसान परेशान है इस संबंध में मौके पर मौजूद कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सर्वर खराब रहने के कारण परेशानी बढी है हम लोग इसके लिए मुख्यालय को सूचना दिए हैं मुख्यालय से आश्वासन मिला है कि जल्द ही समस्या दूर कर ली जाएगी कृषि विभाग के अधिकारियों ने साफ तौर पर बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के साथ-साथ अन्य योजनाओं का लाभ लेने के लिए सभी किसानों को ई केवाईसी के साथ-साथ एफआर आईडी बनाना जरूरी है अगर किसान एफ आरआईडी नहीं बनाते हैं तो उन्हें कृषि विभाग का किसी प्रकार का लाभ नहीं मिल पाएगा किसानों के नाम से ऑनलाइन रसीद आवश्यक है 
 
कोयलांचल लाइव के लिए जहानाबाद से पंकज कुमार की रिपोर्ट 


सम्बंधित खबरें

# होली के मद्देनजर जमालपुर स्टेशन पर रेल प्रबंधन ने कराया मॉक ड्रिल,साइरन बजते ही 30 मिनट तक यात्रियों में रही अफरातफरी
# टाटा समूह के संस्थापक जे.एन. टाटा को दी गई लोगो ने दी श्रद्धांजलि ,चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने टाटा समूह कह दी बड़ी बात 
# झारखंड राय विश्वविद्यालय के छात्रों ने पेश किया  स्किल और स्टार्टअप ,मंदिर के फूलों से तैयार किया हर्बल गुलाल,कुलपति ने कहा मंदिरों एवं विश्वविद्यालय के उत्सवों से संग्रहित फूलों का हुआ उपयोग
#
हंगामे की बीच स्थगित हुई जिला परिषद बोर्ड बैठक, पेयजल का मुद्दा छाये रहा 
 

# बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर डी सी, एस पी ने किया जागरूकता रथ को रवाना