Date: 05/03/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
शिक्षा विभाग की अच्छी पहल : दसवीं के छात्रों के लिए शुरू कराई डिजिटल क्लास
1/12/2026 6:37:32 PM IST
7465
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
: मुंगेर मे जिला शिक्षा विभाग ने मैट्रिक परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक सराहनीय पहल की है। अब दसवीं के छात्रों को बोर्ड परीक्षा की बेहतर तैयारी कराने के लिए डिजिटल क्लास की शुरुआत की गई है। यह डिजिटल क्लास जिले के 139 स्कूलों में लगे स्मार्ट क्लास से सीधे जुड़ा रहेगा। खास बात यह है कि इन कक्षाओं का प्रसारण फेसबुक के माध्यम से भी किया जाएगा, ताकि छात्र घर बैठे भी पढ़ाई कर सकें। इस अभिनव पहल का उद्घाटन मुंगेर के जिलाधिकारी निखिल धनराज ने किया, जिन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ जीवन में आगे बढ़ने के कई महत्वपूर्ण मंत्र भी दिए। मुंगेर जिला मुख्यालय स्थित जिला स्कूल में शिक्षा विभाग की ओर से दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए डिजिटल क्लास का शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रों को विषयों का रिवीजन कराना और क्रैश कोर्स के जरिए उनकी तैयारी को और मजबूत बनाना है। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी निखिल धनराज ने अन्य वरीय अधिकारियों के साथ किया। मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि डिजिटल और स्मार्ट क्लास आज के समय की बड़ी जरूरत है। इसके माध्यम से जिले के 139 विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र एक ही मंच से जुड़कर पढ़ाई कर सकेंगे और अपनी जिज्ञासाओं व सवालों को ऑनलाइन पूछ पाएंगे। उन्होंने बताया कि फेसबुक के माध्यम से भी इन कक्षाओं का प्रसारण किया जाएगा, जिससे वे छात्र भी लाभ उठा सकेंगे जो किसी कारण वश स्कूल नहीं आ पाते। जिलाधिकारी ने बच्चों को नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि सही दिशा में की गई पढ़ाई ही उन्हें जीवन में आगे बढ़ाएगी। वहीं छात्रों का कहना है कि इस डिजिटल क्लास से उन्हें बोर्ड परीक्षा की तैयारी में काफी मदद मिलेगी और वे अब पूरे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा का सामना कर पाएंगे।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तिहाज खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
होली के मद्देनजर जमालपुर स्टेशन पर रेल प्रबंधन ने कराया मॉक ड्रिल,साइरन बजते ही 30 मिनट तक यात्रियों में रही अफरातफरी
#
टाटा समूह के संस्थापक जे.एन. टाटा को दी गई लोगो ने दी श्रद्धांजलि ,चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने टाटा समूह कह दी बड़ी बात
#
झारखंड राय विश्वविद्यालय के छात्रों ने पेश किया स्किल और स्टार्टअप ,मंदिर के फूलों से तैयार किया हर्बल गुलाल,कुलपति ने कहा मंदिरों एवं विश्वविद्यालय के उत्सवों से संग्रहित फूलों का हुआ उपयोग
#
हंगामे की बीच स्थगित हुई जिला परिषद बोर्ड बैठक, पेयजल का मुद्दा छाये रहा
#
बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर डी सी, एस पी ने किया जागरूकता रथ को रवाना
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
झारखण्ड का सबसे बड़ी मानव श्रृंखला का गवाह बना धनबाद,डीसी और एसएसपी समेत कई अधिकारियो ने सड़क सुरक्षा व मतदान जागरूकता का दिया संदेश
#
तीसरे राउंड के गिनती के बाद मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह 12585 मतों से मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल से आगे
#
पुलिस का निकला फ्लैग मार्च,अब अपराधियों पर कसेगा शिकंजा !
#
मुंगेर के ऐतिहासिक पोलो मैदान में गन्ना एवं उधोग मंत्री संजय कुमार ने किया झंडोतोलन , परेड की सलामी ली
#
रिटायर्ड जमादार के घर ACB का छापा,आय से अधिक संपत्ति मामले में दबोचे गये 'करोड़पति' रिटायर्ड जमादार लालेश्वर सिंह