Date: 20/10/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
इमरजेंसी मरीजों को मुफ्त में घर से अस्पताल पहुंचाएगा लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस
1/19/2026 4:12:31 PM IST
7617
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जहानाबाद : कूर्मा संस्कृति मेडिकल कॉलेज एंड हास्पीटल आपातकाल में मरीजों को घर से लाने के लिए मुफ्त में घर तक अत्याधुनिक लाइफ सपोर्ट सिस्टम वाला एंबुलेंस घर तक भेजेगा। टॉल फ्री नंबर पर लोग एक कॉल से इमरजेंसी में अस्पताल प्रबंधन की ओर से एंबुलेंस की सेवा प्राप्त कर सकते हैं। दरअसल उक्त आशय की जानकारी मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन शंकर कुमार ने परिसर में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में दी। उन्होने बताया कि जहानाबाद व अरवल जिले में कूर्मा संस्कृति मेडिकल हास्पीटल 650 बेड का सरकार के द्वारा मान्यता प्राप्त एक मात्र मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल है, जहां इलाज की तमाम अत्याधुनिक उपकरणों की सुविधा के अलावा राज्य भर के तकरीबन ढाई सौ विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम सेवा दे रही है। उन्होने बताया कि व्यापक जन स्वास्थ्य हित में कूर्मा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल मरीजों को मुफ्त में ओपीडी की सुविधा के अलावा बाजार से पचास प्रतिशत से भी कम दर पर पैथोलॉजिकल जांच से लेकर एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन सहित तमाम तरह की जांच की सुविधा भी उपलब्ध करा रहा है। उन्होने जिलेवासियों से विशिष्ट अस्पताल की सुविधाओं का लाभ उठाने का आह्वान करते हुए कहा कि अब मरीजों को सामान्य से लेकर जटिल बीमारियों तक में कहीं रेफर होने की जरूरत नहीं होगी। संस्था के एमडी ओम नारायण ने बताया कि दक्षिण बिहार के इस विशिष्ट मेडिकल कॉलेज एंड हास्पीटल की व्यवस्था का अवलोकन करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय व विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह आगामी 23 जनवरी को कॉलेज परिसर पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर एक समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें स्थानीय सांसद डा.सुरेन्द्र प्रसाद यादव, पूर्व सांसद डा.जगदीश शर्मा, डा.अरूण कुमार, चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, स्थानीय विधायक राहुल कुमार, घोसी विधायक ऋतुराज कुमार, अरवल विधायक मनोज शर्मा व कुर्था विधायक पप्पु वर्मा भी मौजूद रहेंगे। समारोह में प्रसिद्ध लोक गायक गोलू राजा भी अपनी प्रस्तुति देंगे। समारोह को लेकर प्रबंधन की ओर से जोरदार अग्रिम तैयारियां की जा रही है। आम मरीजों के व्यापक स्वास्थ्य हित में कूर्मा मेडिकल काॅलेज एंड हॉस्पीलट प्रबंधन जिले के विभिन्न इलाकों में हेल्थ कैंप का आयोजन करा रहा है। संस्थान प्रबंधक आदित्य कुमार ने बताया कि 23 जनवरी को समारोह में आने वाले लोगों के लिए भी मेडिकल कॉलेज परिसर में मुफ्त हेल्थ चेकअप कैंप की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा अन्य जगहों पर भी कैंप में इलाज की फ्री सुविधा के अलावा मरीजों की सामान्य पैथोलॉजी जांच से लेकर जरूरी दवाईयां भी मुफ्त में उपलब्ध होगी। जहां कैंप का आयोजन किया जा रहा है, उसमें बीस जनवरी को मखदुमपुर प्रखंड के इंदरपुर व सोलहंडा गांव शामिल है। इसके अलावा रतनी फरीदपुर प्रखंड के शकूराबाद व चिकसौरा में 21 जनवरी को कैंप का आयोजन किया गया है। प्रबंधन ने इलाके के आम मरीजों से अपील करते हुए कहा है कि उक्त तिथि को कैंप में पहुंचकर अपने रोगों की जांच कराएं। आगे सभी ब्लॉक में विभिन्न जगहों पर हेल्थ कैंप का सिलसिला बदस्तूर जारी रहेगा, जिसकी सूचना विभिन्न माध्यमों से आम लोगों को दी जाएगी। प्रबंधन ने कहा है कि जिले में मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल का मुख्य उद्येश्य व तात्पर्य पैसा कमाना नहीं बल्कि आम मरीजों को सुविधा के साथ उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना है।
कोयलांचल लाइव के लिए जहानाबाद से पंकज की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
दुर्गा पूजा को लेकर मुंगेर सदर अस्पताल अलर्ट, 24 घंटे मुस्तैद रहेंगी इमरजेंसी सेवाएं...
#
जामताड़ा में एसआईआर के खिलाफ कांग्रेस की आक्रोश रैली, इरफान अंसारी ने की मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग...
#
धनबाद में वेतन बकाया और नौकरी से हटाने का विरोध 108 एंबुलेंस कर्मियों ने खोला मोर्चा...
#
जनकपुर से निकली राष्ट्रीय साइकिल यात्रा पहुंची मुंगेर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, लोगों ने किया भव्य स्वागत.....
#
डॉ. शालिनी सिंह की क्लिनिक सील करने पर IMA का अल्टीमेटम, 24 घंटे में कार्रवाई वापस नहीं हुई तो होगा हड़ताल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बोड़ाम में ज्वेलरी और मोबाइल दुकान में चोरी का हुआ खुलासा, चार गिरफ्तार
#
खेल के माध्यम से तलसा गाँव के ग्रामीणों को नशामुक्ति के प्रति जागरूक और शपथ दिलाया गया.....
#
चार दिनों से लापता तिलक यादव के तलाश में जुटी पुलिस,परिजनों ने चतरा-हजारीबाग मुख्यपथ किया जाम
#
नरसिंह घाट पर आज होगी सुदिव्य कुमार सोनू की अंत्येष्टि, दोपहर 2बजे तक गिरिडीह पहुंचेंगे CM हेमंत सोरेन
#
कार्यपालक अभियंता पर EOU की बड़ी कार्रवाई 83 लाख की आय से अधिक संपत्ति के मामले में 4 जिलों के 8 ठिकानों पर छापा....