Date: 23/07/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम की हुई समीक्षा , दिसंबर और जनवरी की रिपोर्ट से सिविल सर्जन ने पूरी टीम को दी बधाई
1/20/2026 5:50:02 PM IST
7604
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad
; जहानाबाद जिला पदाधिकारी के निर्देश पर आज सिविल सर्जन के अध्यक्षता में एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (IDSP) की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। समीक्षा में यह पाया गया कि दिसंबर माह में 99.2% अंक प्राप्त कर जिला राज्य में शीर्ष स्थान पर रहा है, वहीं जनवरी से दिसंबर तक की 99.38% अंक प्राप्त कर उक्त अवधि में पूरे देश में जहानाबाद जिला ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है ।इसको लेकर सिविल सर्जन ने पूरी टीम को बधाई दी हालांकि, समीक्षा के दौरान यह भी स्पष्ट किया गया कि कुछ प्रखंडों के अंतर्गत स्वास्थ्य संस्थानों को और अधिक सुदृढ़ करने की आवश्यकता है, जिनमें रतनी फरीदपुर, मखदुमपुर एवं हुलासगंज प्रमुख हैं। नेशनल वायरल हेपेटाइटिस कंट्रोल प्रोग्राम (NVHCP) की समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया गया कि सभी स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध हेपेटाइटिस-बी वैक्सीन से 100% हेल्थ केयर वर्कर्स का टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए तथा संबंधित पोर्टल पर समय से अद्यतन (अपडेट) किया जाए। साथ ही, माता से शिशु में हेपेटाइटिस-बी के वर्टिकल ट्रांसमिशन की रोकथाम हेतु हेपेटाइटिस-बी इम्यूनोग्लोबुलिन वैक्सीन उन सभी स्वास्थ्य संस्थानों को उपलब्ध कराई गई है जहाँ प्रसव सेवाएँ संचालित होती हैं। बैठक में इस वैक्सीन के उचित उपयोग एवं सुरक्षित रख-रखाव के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में वैक्सीन प्रिवेंटेबल डिजीज सर्विलांस के अंतर्गत नॉन-मीजल्स नॉन-रूबेला (NMNR) रेट पर भी चर्चा की गई। आगामी वर्ष में इस सूचकांक पर विशेष ध्यान देने एवं निगरानी को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए।इसके अतिरिक्त नेशनल रेबीज कंट्रोल प्रोग्राम की समीक्षा में सभी स्वास्थ्य संस्थानों को एंटी-रेबीज वैक्सीन एवं एंटी-रेबीज सीरम की आवश्यकता अनुसार उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, अस्पताल परिसरों में बाहरी कुत्तों के आवागमन को रोकने हेतु प्रभावी व्यवस्था करने पर विशेष बल दिया गया। जिला स्वास्थ्य प्रशासन द्वारा सभी संबंधित स्वास्थ्य संस्थानों को निर्देशित किया गया कि दिए गए दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें, ताकि जिले में रोग निगरानी एवं जनस्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को और बेहतर बनाया जा सके।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मॉडल सदर अस्पताल को मिली बड़ी मजबूती, पैथोलॉजी हब लैब का हुआ शुभारंभ
#
जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया पर अलर्ट, इलाज और रोकथाम के लिए प्रशासन ने कसी कमर
#
जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया का कहर, 14 दिनो में मिले 1441 संक्रमित मरीज
#
जमशेदपुर में शुरू हुई विशेषज्ञ कैंसर ओपीडी सेवा, अब शहर में ही मिलेगा अनुभवी डॉक्टरों का परामर्श
#
ब्रेन मलेरिया प्रकोप को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर, जाँच के लिए 100 डाक्टरों को भेजा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भरत तिवारी मामले को लेकर हुआ कैंडिल मार्च, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग
#
नियुक्ति पत्र बांटने गया पहुंचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी,पत्थरबाजी पर कह दी दिल की बात...
#
सोशल मीडिया से ‘धुरंधर’ को मिला बड़ा फायदा : राकेश बेदी
#
तुरामडीह विस्थापित समिति और भाजपा नेताओं ने संजूक्त प्रेस कांफ्रेस कर माझी बाबा दुर्गा चरण मुर्मू के खिलाफ खोला मोर्चा
#
नगर पंचायत जामताड़ा में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा, लोगों को मिलेगा 24×7 स्वास्थ्य लाभ