Date: 17/03/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
उड़ीसा से करोड़ों रुपये के सोने की चोरी का हुआ खुलासा, 288 ग्राम सोना व स्कॉर्पियो के साथ धरे गए दो आरोपी
1/24/2026 2:15:39 PM IST
100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: उड़ीसा राज्य के क्योंझर जिले के बड़बिल स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई करोड़ों रुपये की बैंक डकैती का झारखंड पुलिस और उड़ीसा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सफल उद्भेदन कर लिया गया है। इस मामले में पुलिस ने धनबाद से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि डकैती में लूटा गया सोना और घटना में प्रयुक्त वाहन भी पुलिस ने बरामद किया है। बताया गया कि 19 जनवरी 2026 को अज्ञात अपराधियों द्वारा बैंक ऑफ महाराष्ट्र, बड़बिल में डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था। इस संबंध में बड़बिल थाना मैं आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। अनुसंधान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, क्योंझर प्रत्युष मोहपात्रा के नेतृत्व में उड़ीसा पुलिस की टीम धनबाद पहुँची। इसके बाद उड़ीसा एवं धनबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने निरसा और सिन्दरी क्षेत्र में कई स्थानों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 288 ग्राम लूटा गया सोना, घटना में प्रयुक्त दो स्कॉर्पियो वाहन तथा चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए। इस कार्रवाई में राजा कुमार सिंह निवासी जमुई, बिहार, वर्तमान पता चासनाला, धनबाद तथा कुणाल राज वर्मा निवासी निरसा, धनबाद को गिरफ्तार किया गया है। सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि डकैती के दौरान करीब 5 से 6 किलो सोना लूटा गया था, जिसकी कीमत 5 करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है। उन्होंने बताया कि यह एक चुनौतीपूर्ण मामला था, जिसे त्वरित कार्रवाई करते हुए सफलतापूर्वक सुलझाया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मोटरसाइकिल चोर गिरोह का हुआ भंडाफोड़,11बाइक सहित 5 मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार
#
आरा में अपराधियों का आतंक, पुलिस पर उठा सवाल!
#
प्रिंस खान के शूटर और पुलिस की बीच हुई मुठभेड़ ,पुलिस इनकाउंटर में प्रिंस खान के तीन गुर्गे घायल
#
ईद और रामनवमी क़ो लेकर पुलिस ने कसी कमर,थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने शांति समिति की बैठक
#
गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से होटल में लगी आग,मची अफरा तफरी ,मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
उड़ीसा से करोड़ों रुपये के सोने की चोरी का हुआ खुलासा, 288 ग्राम सोना व स्कॉर्पियो के साथ धरे गए दो आरोपी
#
लूटेरा गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफास, रेलवे में नौकरी दिलाने का नाम पर करते थे ठगी
#
न्याय का अलख जगाने घर-घर जांए पीएलवी , न्यायाधीश
#
UGC के खिलाफ उतरा स्वर्ण महासंग, डीसी कार्यालय के सामने किया धरना-प्रदर्शन
#
पुस्तक लेने घर से निकली छात्रा का नहीं मिला सुराग , परिजन बेचैनी