Date: 23/07/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 सीएस कार्यालय के कलर्क के पी वर्मा ने अपने ऊपर लगे आरोप में दी सफाई ,कहा विभाग करे जाँच ,मैं .....

3/17/2026 1:05:18 PM IST

145
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aurangabad : औरंगाबाद सिविल सर्जन कार्यालय में लिपिक के रूप में पदस्थापित कृष्ण प्रसाद वर्मा  पर दो  जगह से सरकारी नौकरो करने और वेतन उठाने का आरोप लगा है। कृष्णा प्रसाद वर्मा पर लगे आरोप को लेकर औरंगाबाद डीएम के आदेश पर सिविल सर्जन ने जांच टीम गठित कर दी है। उनके ऊपर आरोप है कि वे सदर अस्पताल से भी और  बीसीसीएल से भी एक साथ वेतन उठाये है। हालांकि जांच टीम के द्वारा क्या रिपोर्ट प्रस्तुत की जाती हैं वह तो भविष्य के गर्त में है। लेकिन उक्त मामले पर वर्मा ने अपने ऊपर लगे आरोप पर सफाई दी है। केपी वर्मा ने कहा की मेरे ऊपर लगे आरोप निराधार है विभाग जाँच करे अगर  मैं गलत हूँ तो विभाग करवाई करे। 
 
औरंगाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए रुपेश कुमार की रिपोर्ट