Date: 04/07/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
धनबाद में बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर भव्य आयोजन, बाइक रैली-पदयात्रा से गूंजा शहर
4/14/2026 4:18:11 PM IST
98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर धनबाद में भव्य और श्रद्धापूर्ण आयोजन किया गया।इस मौके पर नेशनल फेडरेशन ऑफ अंबेडकर मिशन धनबाद इकाई, भीम सेना, बहुजन समाज पार्टी सहित विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों की ओर से भव्य बाइक रैली और पदयात्रा निकाली गई। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकली और अंत में रणधीर वर्मा चौक पहुंची, जहां प्रतिभागियों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद आयोजित जयंती समारोह में वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्षों और समाज सुधार में उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के माध्यम से समाज को नई दिशा दी, जो आज भी पूरी तरह प्रासंगिक है।उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलें, शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाएं और समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाने, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने और एक समतामूलक समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। इस दौरान पूरे आयोजन में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था और हर ओर बाबा साहेब के विचारों की गूंज सुनाई दे रही थी।
संजना सिंह कोलयांचल लाइव डेक्स
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जमशेदपुर में पीआईबी की 'वार्तालाप-2026' कार्यशाला, जनकल्याण योजनाओं पर पत्रकारों से सीधा संवाद
#
जमशेदपुर में पीआईबी की 'वार्तालाप-2026' कार्यशाला, जनकल्याण योजनाओं पर पत्रकारों से सीधा संवाद
#
मुंगेर में तेज रफ्तार का कहर, घर हुआ बुरी तरह ध्वस्त
#
मंडलकारा में बंद विचाराधीन बंदी की इलाज के दौरान मौत, छत से कूदने का आरोप
#
रेलवे स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण अंतिम चरण में, अगस्त अंत तक उद्घाटन की तैयारी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
शेयर बाजार की क्या हो सकती है दिशा, विदेशी निवेश और तेल कीमतें तय करेंगी रुझान
#
19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, बिहार-यूपी में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी
#
धनबाद में बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर भव्य आयोजन, बाइक रैली-पदयात्रा से गूंजा शहर
#
मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी का तारापुर दौरा, भावुक होकर कहा...
#
चीन का टुटा घमंड,भारत से चाहता है मजबूत आर्थिक संबंध