Date: 23/02/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
नगरपालिका चुनाव-2026 की घोषणा के उपरांत प्रशासनिक तैयारियां तेज,13 कोषांगों का हुआ गठन
1/28/2026 3:39:35 PM IST
49
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर:
जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में सभी कोषांगों के वरीय एवं प्रभारी पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त द्वारा चुनाव प्रक्रिया के सफल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन हेतु गठित सभी कोषांगों की भूमिका, उत्तरदायित्व एवं आपसी समन्वय पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने सभी कोषांग प्रभारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया। नगरपालिका चुनाव-2026 के सफल संचालन हेतु कुल 13 कोषांगों का गठन किया गया है, जिनमें निर्वाचन, कार्मिक, मतपत्र, सामग्री, वाहन, विधि-व्यवस्था, हेल्पलाईन एवं जन शिकायत, प्रेक्षक, प्रशिक्षण, मीडिया, निर्वाचन व्यय लेखा, सूचना प्रौद्योगिकी तथा नियंत्रण कक्ष कोषांग शामिल हैं। बैठक के दौरान निर्देश दिया गया कि कार्मिक कोषांग सभी कोषांगों के लिए आवश्यकतानुरूप आकलन कर पदाधिकारी-कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करे, प्रशिक्षण कोषांग द्वारा मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण समय पर पूर्ण किया जाए, सामग्री एवं वाहन कोषांग द्वारा मतदान दिवस से पूर्व सभी आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। हेल्पलाईन एवं जन शिकायत कोषांग को आम मतदाताओं की समस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए । साथ ही अन्य सभी कोषांग प्रभारी को भी निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन का अक्षरश: अनुपालन करते हुए कोषांगों का दायित्व निर्वह्न हेतु निर्देशित किया गया। उप विकास आयुक्त ने सभी कोषांग प्रभारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद एवं चाकुलिया नगर पंचायत में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष नगरपालिका चुनाव संपन्न हो।
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नवनिर्मित निबंधन कार्यालय का किया उद्घाटन,कहा...
#
जुगसलाई नगर परिषद और मानगो नगर निगम चुनाव की तैयारी पूरी,जुगसलाई प्रखंड परिसर स्थित डिस्पैच सेंटर से पोलिंग पार्टियों को किया गया रवाना
#
नगर निगम चुनाव की तैयारी पूरी, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से 1019 बूथों के लिए मतदान कर्मियों के साथ मतदान सामग्री लेकर हुए रवाना
#
टाटा से भुवनेश्वर जा रही एसी बस में लगी आग,बाल- बाल बचे 50 यात्री
#
धनबाद नगर निकाय चुनाव में खड़े प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला सोमवार को करेंगे 9.4 लाख मतदाता
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर ने किया क्रिकेट मिडिया कप टूनामेंट का आयोजन
#
डीडीसी ने किया गविंदपुर के कुपोषण उपचार केंद्र का निरीक्षण
#
आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगी बेलगड़िया की महिलाएं, हस्तशिल्प केंद्र की हुई शुरुआत।
#
अधिवक्ता ने जीवित दरोगा का गयाजी में किया श्रद्धा, एक केस में फसता देख भ्रष्ट दरोगा ने कोर्ट मे पेश किया मृत सर्टिफिकेट, हो गया फरार
#
राज्य स्तरीय बंगीय उत्सव में जुटे कई राजनीति पार्टी के बड़े नेता