Date: 19/05/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 यात्रियों के परेशानी को देख विधायक सरयू राय ने किया बड़ा  ऐलान...... 
 

4/2/2026 11:35:12 AM IST

90
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :जमशेदपुर में ट्रेनों के लगातार विलंब से चलने को लेकर विधायक सरयू राय ने रेलवे मंत्रालय पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मालगाड़ियों को प्राथमिकता देने के कारण यात्री ट्रेनों को घंटों रोका जा रहा है।उन्होंने कहा कि रेलवे केवल मुनाफे पर ध्यान दे रही है, जबकि यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चक्रधरपुर रेल डिवीजन की लचर कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताते हुए रेलवे को सीधा अल्टीमेटम दे दिया है। इस मुद्दे के विरोध मे उन्होंने 7 अप्रैल को जमशेदपुर रेलवे स्टेशन पर धरना देने का ऐलान किया है। इसके लिए विभिन्न नेताओं के साथ बैठक कर रणनीति बनाई जा रही है।
 
कोलयांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट