Date: 04/04/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
नीट छात्रा हत्याकांड के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा -जीतन राम मांझी
2/8/2026 1:30:55 PM IST
116
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gayaji :
- केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बोधगया में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी और नीट छात्रा हत्याकांड को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पप्पू यादव की गिरफ्तारी एक पुराने मामले में की गई है, इसलिए इस पर वे ज्यादा टिप्पणी करना उचित नहीं समझते। मांझी ने कहा कि हालांकि पप्पू यादव ने नीट छात्रा की हत्या के मुद्दे को जोरदार तरीके से आवाज उठाया है, जो एक गंभीर और संवेदनशील मामला है। उन्होंने इस हत्याकांड की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि ऐसे अपराधों में शामिल लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए और दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने भी भरोसा दिलाया है कि नीट छात्रा हत्याकांड में शामिल किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच एसआईटी और सीबीआई दोनों एजेंसियों द्वारा की जा रही है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। मांझी ने कहा कि सरकार इस मामले को लेकर पूरी तरह गंभीर है और हर स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने दोहराया कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और जो भी इस जघन्य अपराध में दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
महिला आरक्षण बिल का कांग्रेस ने किया समर्थन, लेकिन परिसीमन फार्मूले का करेंगे विरोध
#
उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा के आने से पूर्व जलाया गया रजिस्टर ,मिटाये गए साबुत ?
#
उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने की अधिकारियो के साथ बैठक,अवैध खनिज परिवहन पर...
#
भूमि संबंधी समस्याओं के समाधान को लेकर कार्यक्रम का होगा आयोजन, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा रहेंगे मौजूद
#
यात्रियों के परेशानी को देख विधायक सरयू राय ने किया बड़ा ऐलान......
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जेडीयू जिला कार्यालय कर्पूरी सभागार में नए अध्यक्ष का हुआ स्वागत,नए अध्यक्ष प्रो.सुशील कुमार सिन्हा ने संगठन को लेकर कहा ....
#
वीडियो जारी कर प्रिंस खान ने हमले की ली जिम्मेदारी ,फहीम खान और उसके परिवार को जान से मारने की दी धमकी,सिटी एसपी ने कहा प्रिंस खान और उसके नेटवर्क को कर देंगे ...
#
भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार के पक्ष में सांसद ढूलु महतो ने वोट करने की अपील ,कहा...
#
26/11 हमले पर बनी फिल्म 'भारत भाग्य विद्धता में नजर आएंगी Kangana Ranaut
#
इंस्टाग्राम विवाद में चली गोली, एक युवक हुआ घायल, जाँच में जुटी पुलिस