Date: 04/04/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मेयर चुनाव लड़ना जेबा खान को पड़ा भारी, कांग्रेस पार्टी ने किया निलंबित 
 

2/9/2026 3:00:05 PM IST

122
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :- कांग्रेस की प्रदेश सचिव सह राष्ट्रीय प्रवक्ता जेबा खान को कांग्रेस पार्टी से  निलंबित कर दिया गया है।  मामला मानगो नगर निगम में मेयर पद से जुड़ा है। बताया जाता है कि मानगो नगर निगम चुनाव में जेबा खान ने पार्टी की गाइडलाइन के खिलाफ मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए चुनाव लड़ रही है। जेबा खान बजाप्ते पार्टी कि इस्तेमाल भी कर करि थी। जबकि मानगो नगर निगम में  कांग्रेस  पार्टी ने पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता कि पत्नी  सुधा - गुप्ता को समर्थन देकर खड़ा किया। पार्टी के विरोध जाकर कांग्रेस  की प्रदेश सचिव सह राष्ट्रीय प्रवक्ता जेबा खान ने चुनाव में कड़ी रही जिसे कांग्रेस पार्टी ने निलंबित कर दिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने यह कार्रवाई की है। तिलक पुस्तकालय में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी ने बताया- मानगो नगर निगम में मेयर पद के लिए कांग्रेस ने सुधा - गुप्ता को समर्थन करने की घोषणा की थी। पार्टी के स्तर पर जेबा को मेयर पद से नामांकन वापस लेने को कहा गया था, लेकिन जेबा ने नामांकन वापस नहीं लिया और चुनाव मैदान में अड़ी रहीं। वह हर जगह कांग्रेस के नाम का उपयोग कर रही थीं। इस स्थिति को देखते हुए उन्हें पार्टी से निलंबित करने का फैसला लिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी का समर्थन मानगो नगर निगम में सुधा गुप्ता को है।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी कि रिपोर्ट