Date: 15/04/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगी बेलगड़िया की महिलाएं, हस्तशिल्प केंद्र की हुई शुरुआत।
2/10/2026 2:35:01 PM IST
194
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: अग्नि प्रभावित और भू-धसान क्षेत्र में बसे परिवार को बेलगड़िया टाउनशिप में बसाने की कवायद जारी है।हजारों लोगों को बेलगड़िया टाउनशिप में बसाया भी जा चुका है। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से रोजगार को लेकर भी लगातार प्रयास किए जा रहें हैं। इसी दिशा में बेलगड़िया टाउनशिप के फेज-5 में झारशिल्प केंद्र की शुरुआत की गई है, ताकि बेलगड़िया टाउनशिप की महिलाओं को रोजगार के साथ-साथ उन्हें अपने हुनर से पहचान भी मिल सके। साथ ही आने वाले समय में बाँस और जूट जैसे पारंपरिक संसाधनों से यहां रोजगार का बड़ा रास्ता भी खुलेगा। धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन ने दीप प्रज्वलन कर झारशिल्प केंद्र का उद्घाटन किया है। यह केंद्र एसीआईसी आईआईटी (आईएसएम) फाउंडेशन का एक्सटेंशन सेंटर है, जहां महिलाओं को बाँस और जूट से जुड़े हस्तशिल्प का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाएं न सिर्फ नया हुनर सीखेंगी, बल्कि अपने पैरों पर खड़ी भी हो सकेंगी। उन्होंने महिलाओं से प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने और इसका पूरा लाभ उठाने की अपील की। झारशिल्प केंद्र की खास बात यह है कि यहां केवल प्रशिक्षण ही नहीं, बल्कि तैयार उत्पादों को बाजार से जोड़ने की भी व्यवस्था होगी। आईआईटी आईएसएम के उप निदेशक प्रो. धीरज कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद महिलाओं को उत्पाद निर्माण, पैकेजिंग और बिक्री की जानकारी दी जाएगी, ताकि उनकी मेहनत को सही दाम मिल सके। आईआईटी (आईएसएम) फाउंडेशन की सीईओ डॉ. आकांक्षा सिन्हा ने कहा कि यह केंद्र महिलाओं के लिए लंबे समय तक लाभ देने वाला साबित होगा। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्रम में झरिया मास्टर प्लान के महाप्रबंधक मिथिलेश कुमार, निदेशक डीआरडीबी राजीव रंजन सहित बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं, स्वयं सहायता समूह की सदस्य और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौजूद थे। बेलगड़िया की महिलाओं के चेहरे पर नई उम्मीद और आत्मविश्वास साफ नजर आ रहा था।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर,आधा दर्जन से अधिक लोग घायल
#
यूनियन नेता की मनमानी,वेतन में वृद्धि को लेकर जम कर हंगाम..
#
धनबाद में बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर भव्य आयोजन, बाइक रैली-पदयात्रा से गूंजा शहर
#
पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने को मेयर–नगर आयुक्त की अहम बैठक में पेयजल व्यवस्था पर हुई चर्चा,खराब हैंडपंपों को लेकर मेयर संजीव सिंह ने कहा ....
#
सदर अस्पताल में महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म, डॉक्टर ने कहा ...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
साइबर ठगी का सेंटर जामताड़ा में साइबर पुलिस की कारवाई, छः साइबर ठग गिरफ्तार
#
सीएस कार्यालय के कलर्क के पी वर्मा ने अपने ऊपर लगे आरोप में दी सफाई ,कहा विभाग करे जाँच ,मैं .....
#
बरमसिया रेलवे ओवरब्रिज के पास कचरे में लगी भीषण आग
#
गुजरात के लोग बिहार को रिमोट कंट्रोल से शासन करेंगे गुजरात के लोग : प्रशांत किशोर
#
बीवी ऐश्वर्या राइ संग रिश्ते पर अभिषेक बच्चन ने तोड़ी चुप्पी, कहा मेरे माता-पिता...