Date: 11/02/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सरायढेला पुलिस पर लगा गर्ववती महीला और बच्चे के साथ मारपीट का आरोप

2/10/2026 2:35:01 PM IST

26
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :  सरायढेला थाना क्षेत्र के डाक्टर कालोनी में रहने वाले सदीक अंसारी की मकान खाली करवाने गयी पुलिस पर गर्भवती  महीला और उसके बच्चे के साथ बर्बरता पुर्ण मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगा है।  पीड़िता सहनाज खातुन कि माने तो उनका परिवार पिछले 50 वर्षों से उस जगह पर रहकर अपना जीवन यापन कर रहा है। पिछले कुछ दिनों से उसी कैंपस में बीसीसीएल के सहयोग से स्कूल चलाया जा रहा है। उसके ही प्रिंसिपल के द्वारा गौमांस  फैंकने का गलत आरोप लगाकर जगह खाली करवाने को लेकर सरायढेला थाना में आवेदन दिया गया था। उसी के आलोक में मंगलवार को कार्रवाई करने गई पुलिस पर घर में मौजूद गर्भवती महिला और उसके बच्चों के साथ मारपीट का आरोप लगा है। महिला के द्वारा बताया गया कि बार-बार मिन्नत करने के बाद भी पुलिस द्वारा मारपीट की गई और गली ग्लौज किया गया। पुलिस द्वारा किए गए शर्मनाक कार्रवाई से महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पूरे मामले पर भाजपा नेत्री रीता देवी ने भी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए और उच्च अधिकारियों से उचित जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं थाना प्रभारी ने इस मामले को लेकर कहा कि ऐसा किसी प्रकार का कोई घटना नहीं घटा है बल्कि एक लिखित शिकायत पर वह लोग अवैध रूप से रह रहे हैं जिन्हें 10 दिन का मोहलत दिया गया है खाली करने के लिए इसलिए वह लोग इस तरह का आरोप लगाकर हथकंडा अपना रहे है।
 
 
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए दीपक की रिपोर्ट