Date: 04/04/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मेयर प्रत्याशी मुकेश पांडेय खुला चुनावी कार्यालय,अधिवक्ता सह समाजसेवी सुजीत मलिक ने फीता काटकर किया उद्घाटन
2/11/2026 3:38:02 PM IST
179
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : नगर निकाय चुनाव को लेकर मेयर प्रत्याशी मुकेश पांडे ने अपने चुनावी अभियान को गति देते हुए धनबाद के जेसी मलिक रोड स्थित मां भवानी परिसदन में चुनावी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। प्रतिष्ठित अधिवक्ता एवं समाजसेवी सुजीत मलिक ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समर्थक एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह के दौरान समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेयर प्रत्याशी मुकेश पांडेय ने कहा कि वे पिछले 35 वर्षों से धनबाद की जनता की सेवा में सक्रिय हैं। छात्र जीवन से ही सामाजिक एवं सार्वजनिक कार्यों में उनकी भागीदारी रही है। उन्होंने कहा कि जनता का उन्हें हमेशा स्नेह और सहयोग मिलता रहा है और उन्हें विश्वास है कि नगर निकाय चुनाव में भी लोग उन्हें आशीर्वाद देंगे तथा सेवा का एक और अवसर प्रदान करेंगे।
इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता सुजीत मलिक ने कहा कि मुकेश पांडेय क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर सदैव सक्रिय रहते हैं। जनसरोकार के मुद्दों पर उनकी प्रतिबद्धता ही उनके व्यापक समर्थन का कारण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जनता उनके अनुभव और कार्यशैली को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेगी।
बताया जाता है कि मुकेश पांडेय ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से छात्र राजनीति के रूप में की थी। पिछले दो दशकों से वे भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और संगठनात्मक गतिविधियों में लगातार भागीदारी निभाते रहे हैं।
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए दीपक की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
महिला आरक्षण बिल का कांग्रेस ने किया समर्थन, लेकिन परिसीमन फार्मूले का करेंगे विरोध
#
उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा के आने से पूर्व जलाया गया रजिस्टर ,मिटाये गए साबुत ?
#
उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने की अधिकारियो के साथ बैठक,अवैध खनिज परिवहन पर...
#
भूमि संबंधी समस्याओं के समाधान को लेकर कार्यक्रम का होगा आयोजन, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा रहेंगे मौजूद
#
यात्रियों के परेशानी को देख विधायक सरयू राय ने किया बड़ा ऐलान......
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जेडीयू जिला कार्यालय कर्पूरी सभागार में नए अध्यक्ष का हुआ स्वागत,नए अध्यक्ष प्रो.सुशील कुमार सिन्हा ने संगठन को लेकर कहा ....
#
भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार के पक्ष में सांसद ढूलु महतो ने वोट करने की अपील ,कहा...
#
वीडियो जारी कर प्रिंस खान ने हमले की ली जिम्मेदारी ,फहीम खान और उसके परिवार को जान से मारने की दी धमकी,सिटी एसपी ने कहा प्रिंस खान और उसके नेटवर्क को कर देंगे ...
#
26/11 हमले पर बनी फिल्म 'भारत भाग्य विद्धता में नजर आएंगी Kangana Ranaut
#
इंस्टाग्राम विवाद में चली गोली, एक युवक हुआ घायल, जाँच में जुटी पुलिस