Date: 04/04/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
झरिया इंद्रा चौक हनुमान मंदिर के समीप खुला मेयर प्रत्याशी रवि बुंदेला का चुनावी कार्यालय, रवि बुंदेला ने फीता काट कर किया उद्घाटन ,कहा ...
2/12/2026 2:07:45 PM IST
120
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: वार्ड संख्या 43 स्थित इंद्रा चौक, हनुमान मंदिर के समीप आज रवि बुंदेला के चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन जनसमर्थन और उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच संपन्न हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए खासकर युवाओं की टोली मौजूद रहा।साथ
ही
सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने यह स्पष्ट संकेत दिया कि धनबाद की जनता बदलाव के लिए तैयार है और एक नए, विश्वसनीय नेतृत्व की तलाश में है। कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना हुई। इस अवसर पर तेज नारायण सिंह, कमलेश सिंह, मनीष साव, अभिषेक सिंह, कुंदन सेन, रवींद्र सिंह सहित सैकड़ो लोग रहे। उद्घाटन समारोह के दौरान क्षेत्रवासियों ने बड़ी संख्या में रवि बुंदेला के संकल्प, दूरदर्शी सोच और धनबाद के समग्र विकास के विज़न पर विश्वास व्यक्त किया। बड़ी संख्या में लोग उनके जनहितकारी अभियान से जुड़ते हुए दिखाई दिए, जो यह दर्शाता है कि धनबाद की जनता अब विकास, पारदर्शिता और जनभागीदारी पर आधारित नेतृत्व चाहती है। इस अवसर पर रवि बुंदेला ने कहा कि उनका संकल्प धनबाद को आधुनिक, व्यवस्थित और जनसुविधाओं से परिपूर्ण शहर बनाना है। उन्होंने कहा कि यह अभियान किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि धनबाद के उज्ज्वल भविष्य का जनआंदोलन है, जिसमें आम जनता की सहभागिता सबसे बड़ी शक्ति है। आगे उन्होंने उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मिल रहा अपार जनसमर्थन उन्हें और अधिक जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा दे रहा है। उन्होंने लोगो को विश्वास जताया कि धनबाद की जनता एक बार उन्हें भी मौका देकर देखे मैं आपके साथ सकारात्मक सोच के साथ आपके साथ चलुगा। जिस तरह से मेयर प्रत्याशी रवि बुंदेला के जनसम्पर्क अभियान में लोग जुड़ रहे हैं यह एक शुभ संकेत हैं।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
महिला आरक्षण बिल का कांग्रेस ने किया समर्थन, लेकिन परिसीमन फार्मूले का करेंगे विरोध
#
उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा के आने से पूर्व जलाया गया रजिस्टर ,मिटाये गए साबुत ?
#
उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने की अधिकारियो के साथ बैठक,अवैध खनिज परिवहन पर...
#
भूमि संबंधी समस्याओं के समाधान को लेकर कार्यक्रम का होगा आयोजन, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा रहेंगे मौजूद
#
यात्रियों के परेशानी को देख विधायक सरयू राय ने किया बड़ा ऐलान......
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जेडीयू जिला कार्यालय कर्पूरी सभागार में नए अध्यक्ष का हुआ स्वागत,नए अध्यक्ष प्रो.सुशील कुमार सिन्हा ने संगठन को लेकर कहा ....
#
वीडियो जारी कर प्रिंस खान ने हमले की ली जिम्मेदारी ,फहीम खान और उसके परिवार को जान से मारने की दी धमकी,सिटी एसपी ने कहा प्रिंस खान और उसके नेटवर्क को कर देंगे ...
#
भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार के पक्ष में सांसद ढूलु महतो ने वोट करने की अपील ,कहा...
#
26/11 हमले पर बनी फिल्म 'भारत भाग्य विद्धता में नजर आएंगी Kangana Ranaut
#
इंस्टाग्राम विवाद में चली गोली, एक युवक हुआ घायल, जाँच में जुटी पुलिस