Date: 15/04/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
डीसी की तत्परता एवं संवेदनशील पहल से जामताड़ा की बच्ची को बिहार के जमुई से सकुशल रेस्क्यू कर परिजनों को सौपा ,परिजनों ने डीसी को दिया धन्यवाद
2/13/2026 3:47:40 PM IST
123
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada
: जामताड़ा उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद की तत्परता एवं संवेदनशील पहल से जामताड़ा जिले की एक बच्ची को बिहार के जमुई जिले से सकुशल रेस्क्यू कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया। बताते चले कि बीते कल 12 फरवरी को प्राप्त सूचना के आलोक में उपायुक्त रवि आनंद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी को तत्काल टीम गठित कर आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्ची को आरपीएफ एस्कॉर्ट द्वारा जमुई जीआरपी थाना में सुरक्षित रखा गया था। बच्ची से उसके घर का पता आदि पूछे जाने भाषा संबंधी कठिनाई के कारण पहले बताये गए पते का सत्यापन नहीं हो पा रहा था। जिस पर जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी के द्वारा संथाली भाषा जानने वाले कर्मी की सहायता से बच्ची से संवाद कर नाम पता आदि जानकारी ली गई एवं तत्पश्चात सामाजिक कार्यकर्ता के माध्यम से बताए गए पते का सत्यापन कराया गया तथा परिजनों से संपर्क स्थापित कर आवश्यक दस्तावेज मंगवाए गए। विधिसम्मत प्रक्रिया पूर्ण करते हुए चाइल्ड हेल्पलाइन की देखरेख में बच्ची को ट्रेन के माध्यम से सुरक्षित जामताड़ा लाया गया। जहां देर रात्रि में बच्ची को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ सभी औपचारिकताओं पूरा करते हुए समिति द्वारा उक्त बच्ची को उनके परिजन/अभिभावक को सौंप दिया गया। बच्ची के सुरक्षित मिल जाने पर बच्ची के परिजनों ने जिला प्रशासन एवं उपायुक्त के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया। इस सम्बन्ध में उपायुक्त रवि आनंद ने जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी एवं पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन प्रत्येक बच्चे के संरक्षण एवं अधिकारों के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों की सुरक्षा के प्रति अभिभावकों को सजग और जिम्मेदार रहना अति आवश्यक है। कहा कि अपने बच्चों की गतिविधियों पर सुरक्षात्मक दृष्टि रखें वे कहाँ जा रहे हैं, किसके संपर्क में हैं और कब लौटेंगे, इसकी स्पष्ट जानकारी अवश्य रखें। यदि किसी कारणवश बच्चे के घर लौटने में विलंब हो, तो इसे हल्के में न लें। यात्रा के दौरान किसी भी संदिग्ध परिस्थिति अथवा बच्चों को अकेले असहाय स्थिति में यात्रा करते देखे जाने पर इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय पर समुचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, जामताड़ा अंजू पोद्दार, चाइल्ड हेल्पलाइन के सुपरवाइजर सीता देवी एवं विजेंद्र यादव सहित समिति के अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर,आधा दर्जन से अधिक लोग घायल
#
यूनियन नेता की मनमानी,वेतन में वृद्धि को लेकर जम कर हंगाम..
#
धनबाद में बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर भव्य आयोजन, बाइक रैली-पदयात्रा से गूंजा शहर
#
पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने को मेयर–नगर आयुक्त की अहम बैठक में पेयजल व्यवस्था पर हुई चर्चा,खराब हैंडपंपों को लेकर मेयर संजीव सिंह ने कहा ....
#
सदर अस्पताल में महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म, डॉक्टर ने कहा ...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
साइबर ठगी का सेंटर जामताड़ा में साइबर पुलिस की कारवाई, छः साइबर ठग गिरफ्तार
#
सीएस कार्यालय के कलर्क के पी वर्मा ने अपने ऊपर लगे आरोप में दी सफाई ,कहा विभाग करे जाँच ,मैं .....
#
बरमसिया रेलवे ओवरब्रिज के पास कचरे में लगी भीषण आग
#
गुजरात के लोग बिहार को रिमोट कंट्रोल से शासन करेंगे गुजरात के लोग : प्रशांत किशोर
#
बीवी ऐश्वर्या राइ संग रिश्ते पर अभिषेक बच्चन ने तोड़ी चुप्पी, कहा मेरे माता-पिता...