Date: 15/02/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह का पंडरपाला दास बस्ती धुंआधार प्रचार,कहा जनता का यह विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है

2/14/2026 12:10:45 PM IST

31
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad  :धनबाद नगर निगम चुनाव के मेयर का का प्रत्याशी संजीव सिंह चुनावी अभियान सिलसिला लगातार जारी है। श्री सिंह अपने हर जगह नए नए अंदाज में धुंआधार प्रचार करते नजर आ रहे है। धुंआधार प्रचार के क्रम में मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह ने धनबाद के पंडरपाला दास बस्ती पहुँचे, जहाँ स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। संजीव भैया जिंदाबाद की नारे से पूरा बस्ती गूंज उठा। जनता खुलकर अपनी समस्या बता रही थी। इसी दौरान एक महिला मतदाता संजीव सिंह के स्टेज के समीप पहुँच गई और मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह से सड़क बनाने की मांग कर बैठी। प्रत्याशी ने महिला के हिमत और सज्जनता से काफी प्रभावित हुए वे मुस्कुराये और कहा जरूर सड़क बनेगा। यह बात सुनते ही महिला ख़ुशी से संजीव भैया जिंदाबाद के नारे लगा डाली। साथ महिला और वहां उपस्थित लोगो ने 
अपना समर्थन और जीत का आशीर्वाद भी दिया।  जनता के यह समर्थन देख संजीव सिंह ने कहा  कि जनता का यह विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क