Date: 15/02/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
भाजपा का कड़ा रुख : बागी प्रत्याशी संजीव सिंह ,मुकेश पांडेय और भृगुनाथ भगत पर गिरी अनुशासन की गाज
2/14/2026 4:43:42 PM IST
117
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
:नगर निकाय चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी ने संगठन अनुशासन को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी लाइन से हटकर कार्य करने वालों के लिए अब कोई जगह नहीं है। धनबाद नगर निगम चुनाव में महापौर पद के भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव कुमार एवं अन्य अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर पूर्व विधायक संजीव सिंह, भृगुनाथ भगत, मुकेश पांडेय सहित कई अन्य नेताओं को पार्टी की ओर से शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के महामंत्री सह राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के आदेश पर यह चिट्ठी जारी की है। इन तीनो नेताओ से सात दिन के अंदर स्पष्टीकरण तलब किया गया है और उनके जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो पार्टी संविधान के तहत कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। भाजपा ने दो टूक शब्दों में स्पष्ट किया है कि संगठन हित सर्वोपरि है और पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ किसी भी प्रकार की गतिविधि को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई कार्यकर्ताओं और नेताओं को स्पष्ट संदेश है कि चुनाव के दौरान अनुशासन, एकजुटता और संगठनात्मक प्रतिबद्धता अनिवार्य है। धनबाद नगर निगम चुनाव में महापौर पद के भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव कुमार के पक्ष में तेज लहर चल रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा है कि सभी पार्टी कार्यकर्ता और नेता संजीव कुमार की जीत सुनिश्चित करें। पार्टी नेतृत्व ने भरोसा जताया है कि समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन से भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित होगी।
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए दीपक की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव ने भाजपा से दिया इस्तीफा,संगठन मंत्री कर्मबीर सिंह पर लगाया बड़ा आरोप ,कहा ...
#
सीएम नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार पहुंचे गया, विष्णुपद मंदिर में की पूजा-अर्चना
#
मुझे एक मौका दे धनबाद को हीरे की तरह चमकाएंगे - रवि बुंदेला
#
मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह का पंडरपाला दास बस्ती धुंआधार प्रचार,कहा जनता का यह विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है
#
मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह ने बाबूडीह में चलाया जनसंपर्क, संजीव सिंह के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
किडनी केयर क्लिनिक के संचालक डॉ. मिहिर कुमार को धमकी भरा मिला पत्र ,इलाके में फैली सनसनी
#
कोवाली गांव में स्वीकृत नया उप स्वास्थ्य केन्द्र के भवन निर्माण का पंचायत प्रतिनिधियों ने किया विरोध ,कहा ...
#
2026 का बजट है जनकल्याणकारी -रागिनी सिंह
#
एसएसएलएनटी में परीक्षा दे रहे लॉ कॉलेज के छात्रों का हंगामा
#
एसपी को योनो एप का समस्या बताना साइबर अपराधियों को पड़ा महंगा ,चार ठग बाजों को पुलिस ने दबोचा