Date: 04/04/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सीएम नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार पहुंचे गया, विष्णुपद मंदिर में की पूजा-अर्चना 

2/14/2026 4:43:42 PM IST

89
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya :बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार शनिवार को गया पहुंचे,गया पहुंचते ही निशांत कुमार सीधे विष्णुपद मंदिर गए और वहां विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर के पंडा और पुजारियों से आशीर्वाद भी लिया। जानकारी के अनुसार, निशांत कुमार राजगीर से गया पहुंचे  गहलौर घाटी गए, जहां उन्होंने ‘माउंटेन मैन’ दशरथ मांझी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। निशांत कुमार की इस यात्रा को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाएं तेज हैं और इसे आगामी राजनीतिक परिदृश्य से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
 
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट