Date: 15/04/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

भाजपा के मेयर प्रत्याशी संजीव अग्रवाल का धुआँधार चुनाव प्रचार चर्चे में

2/16/2026 1:31:50 PM IST

126
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad: सरायडेला सब्जी बाजार में देर रात हुई भीषण आगजनी की जानकारी लेने आज धनबाद नगर निगम चुनाव में महापौर पद के भाजपा समर्थित उम्मीदवार संजीव अग्रवाल पहुंचे। उन्होंने प्रभावित दुकानदारों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और राहत व सुरक्षा उपायों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने पीड़ितों को हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। मेयर प्रत्याशी संजीव अग्रवाल ने कहा कि सरायढेला सब्जी बाजार में हुई दुखद आगजनी की घटना से मैं बेहद व्यथित हूं। पीड़ित दुकानदारों के साथ खड़ा हूं और प्रशासन से समन्वय कर उन्हें शीघ्र राहत, मुआवजा एवं पुनर्वास दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। वही संजीव कुमार के जनसम्पर्क का काफिला बिरसा मुंडा पार्क पहुंचा जहा मॉर्निंग वाकर्स के बीच खुशी एवं हर्ष देखि गई। उन्होंने जनता से बातचीत की, उनके सुझाव सुने और उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास किया। संजीव कुमार ने अपने विकास कार्यों और आने वाली योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। उपस्थित सभी लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया और अपना समर्थन देने का ऐलान किया। 
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क