Date: 15/04/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
नीट छात्रा हत्या मामले में आया नया मोड़, परिजन को हत्या की दी गई धमकी
2/16/2026 6:39:22 PM IST
114
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad: नीट छात्रा की मौत मामले में सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है. इस बीच छात्रा के परिवार को हत्या की धमकी मिली है. घर में एक पर्चा मिला है. इसमें हत्या की बात लिखी गई है. इसके बाद परिवार डरा-सहमा है. पर्चा में लिखा गया है, ज्यादा न बन, सब मारा जाएगा, सबके जान मारेंगे.परिजनों के अनुसार बीते शनिवार (14 फरवरी, 2026) को खिड़की के बाहर से किसी ने किचन में पर्चा फेंका था. खाना बनाने के दौरान यह मिला. छात्रा के परिजन ने बताया कि पर्चा मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन को इसकी सूचना दी गई. जो पर्चा था वे उसे ले गए. परिवार की ओर से बताया गया कि पर्चा मिलने के बाद डर बना हुआ है क्योंकि धमकी मिल रही है. मीडिया के एक सवाल पर कहा कि दिन में घर पर सुरक्षा के लिए चौकीदार रहते हैं. रात में दो दिन से नहीं रह रहे हैं. हालांकि दिन में रहते हैं. धमकी मामले में दर्ज हुआ सनहा। इस पूरे मामले में शकुराबाद थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि नीट छात्रा के परिजनों के घर से एक पर्चा दिया गया है. उसकी जांच की जा रही है. थाने में उसका सनहा दर्ज कर लिया गया है. सुरक्षा पहले से ही दी गई है. दूसरी ओर इस केस में सीबीआई अपनी तरफ से जांच कर रही है. टीम के सदस्य शंभू गर्ल्स हॉस्टल भी जांच के लिए गए थे, सीबीआई की टीम बीते रविवार (15 फरवरी, 2026) की सुबह करीब 9 बजे छात्रा के पैतृक गांव पहुंची थी. कई घंटे रही. परिवार से जानकारी ली. इसके बाद सीबीआई की टीम पटना के लिए रवाना हो गई. कहा जा रहा है कि सीबीआई छात्रा की कुछ किताब-कॉपी और कपड़े अपने साथ ले गई. भाई का मोबाइल मांगा गया जिस पर उसने कहा कि फोन खराब है. उसे मखदुमपुर में एक दुकान में बनने के लिए दिया गया है. छात्रा के पिता ने बताया कि सीबीआई की टीम गांव पहुंची थी. टीम का व्यवहार सकारात्मक रहा. सीबीआई के रुख से निष्पक्ष जांच की उम्मीद जगी है.
कोयलांचल लाइव के लिए जहानाबाद से पंकज की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर,आधा दर्जन से अधिक लोग घायल
#
यूनियन नेता की मनमानी,वेतन में वृद्धि को लेकर जम कर हंगाम..
#
धनबाद में बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर भव्य आयोजन, बाइक रैली-पदयात्रा से गूंजा शहर
#
पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने को मेयर–नगर आयुक्त की अहम बैठक में पेयजल व्यवस्था पर हुई चर्चा,खराब हैंडपंपों को लेकर मेयर संजीव सिंह ने कहा ....
#
सदर अस्पताल में महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म, डॉक्टर ने कहा ...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
साइबर ठगी का सेंटर जामताड़ा में साइबर पुलिस की कारवाई, छः साइबर ठग गिरफ्तार
#
सीएस कार्यालय के कलर्क के पी वर्मा ने अपने ऊपर लगे आरोप में दी सफाई ,कहा विभाग करे जाँच ,मैं .....
#
बरमसिया रेलवे ओवरब्रिज के पास कचरे में लगी भीषण आग
#
गुजरात के लोग बिहार को रिमोट कंट्रोल से शासन करेंगे गुजरात के लोग : प्रशांत किशोर
#
बीवी ऐश्वर्या राइ संग रिश्ते पर अभिषेक बच्चन ने तोड़ी चुप्पी, कहा मेरे माता-पिता...