Date: 15/04/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
भोजपुर के 36 केंद्रों पर बिहार बोर्ड की परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच हुआ शुरू
2/17/2026 2:13:43 PM IST
123
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ara
:- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा का शुभारंभ आज से हो गया। भोजपुर जिले में कुल 36 परीक्षा केंद्रों पर हजारों परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण, नकलविहीन और व्यवस्थित ढंग से कराने को लेकर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग पूरी तरह सतर्क और सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। हर केंद्र पर दंडाधिकारी, पुलिस बल और बाहरी अभ्यर्थियों की पहचान के लिए अतिरिक्त जांच व्यवस्था की गई है। परीक्षार्थियों की तलाशी की प्रक्रिया भी सख्ती से लागू की गई है, ताकि किसी तरह की अनुचित गतिविधि की आशंका न रहे। परीक्षा के दौरान सीसीटीवी की निगरानी और फ्लाइंग स्क्वॉड की टीमों को भी सक्रिय किया गया है, जो केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी तथा बीएसए टीम द्वारा भी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। उधर, अभिभावकों और परीक्षार्थियों के बीच भी परीक्षा को लेकर उत्साह देखा गया। परीक्षार्थियों के लिए केंद्रों तक सुचारू रूप से पहुँचने की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु ट्रैफिक पुलिस की तैनाती भी की गई है।अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का दावा है कि हर केंद्र को सुरक्षित रखा गया है और परीक्षा पूरी तरह नकल रहित माहौल में कराई जाएगी।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर,आधा दर्जन से अधिक लोग घायल
#
यूनियन नेता की मनमानी,वेतन में वृद्धि को लेकर जम कर हंगाम..
#
धनबाद में बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर भव्य आयोजन, बाइक रैली-पदयात्रा से गूंजा शहर
#
पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने को मेयर–नगर आयुक्त की अहम बैठक में पेयजल व्यवस्था पर हुई चर्चा,खराब हैंडपंपों को लेकर मेयर संजीव सिंह ने कहा ....
#
सदर अस्पताल में महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म, डॉक्टर ने कहा ...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
साइबर ठगी का सेंटर जामताड़ा में साइबर पुलिस की कारवाई, छः साइबर ठग गिरफ्तार
#
सीएस कार्यालय के कलर्क के पी वर्मा ने अपने ऊपर लगे आरोप में दी सफाई ,कहा विभाग करे जाँच ,मैं .....
#
बरमसिया रेलवे ओवरब्रिज के पास कचरे में लगी भीषण आग
#
गुजरात के लोग बिहार को रिमोट कंट्रोल से शासन करेंगे गुजरात के लोग : प्रशांत किशोर
#
बीवी ऐश्वर्या राइ संग रिश्ते पर अभिषेक बच्चन ने तोड़ी चुप्पी, कहा मेरे माता-पिता...